Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   young man committed suicide by hanging himself finding the body caused a sensation in the entire village in Ra

रायगढ़: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, लाश मिलने से पूरे गांव में फैल गई सनसनी

Sun, 06 Jul 2025 05:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 06 Jul 2025 05:26 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में घर की परछी में युवक की फांसी पर लटकती लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए परिजनों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
young man committed suicide by hanging himself finding the body caused a sensation in the entire village in Ra
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में घर की परछी में युवक की फांसी पर लटकती लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए परिजनों से पूछताछ कर रही है। मामला कापू थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक कापू थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अलोला में राजेश नाग ने बीती रात 9 बजे अज्ञात कारणों से घर के म्यांर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि राजेश मूलतः कोरबा जिले का रहने वाला था और बीते एक माह से अपने सुसुराल में रह रहा था। बीती रात राजेश का शव घर की परछी में फांसी के फंदे में लटकता देख परिजनों में मातम पसर गया।  परिजनों की सूचना के बाद कापू पुलिस आज मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए मृतक के परिजनों के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed