{"_id":"689869bb735540d7c1060418","slug":"young-man-commits-suicide-by-hanging-himself-sensation-spreads-in-the-village-mourning-prevails-among-the-fami-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में फैली सनसनी, परिजनों में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में फैली सनसनी, परिजनों में पसरा मातम
Sun, 10 Aug 2025 03:14 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 10 Aug 2025 03:14 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बरलिया निवासी प्रदीप गुप्ता 24 साल ने बीती रात 8 बजे के आसपास गांव में लगे टावर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात में युवक का शव फंदे पर लटका देख पूरे गांव में सनसनी फैल गई। जिसके बाद गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। मृतक युवक के भाई ने बताया कि रक्षा बंधन के कल वह अपने ससुराल गया हुआ था और बरलिया गांव में कल ही झुला मेला हो रहा था। जिसमें आसपास अन्य गांव के लोग भी आये हुए थे।
विज्ञापन
मृतक युवक के परिजनों ने आरोप लगाया हुए बताया कि प्रदीप का पड़ोस के गांव में रहने वाली एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, कल शाम लड़की का भाई अन्य दो अन्य साथियों के साथ गांव में मेला देखने पहुंचा था इस दौरान प्रदीप के साथ उनका विवाद भी हुआ था। संभवत: इसी वजह से क्षुब्ध होकर प्रदीप ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली होगी। इस बात की आशंका जताई जा रही है। बहरहाल पुलिस ने इस मामले में मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए परिजनों से पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन