फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Worker who used to collect fare by driving vehicles in a steel company embezzled lakhs

Raigarh: स्टील कंपनी में वाहनों को चलवाकर किराया जमा करने वाले कर्मी ने किया लाखों का गबन, केस दर्ज

Thu, 04 Sep 2025 12:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 04 Sep 2025 12:56 PM IST
सार

बकाया भुगतान के संबंध में आरोपी मनीष कुमार से पूछताछ की गई तब ट्रांसपोर्टर से बकाया प्राप्त नहीं हुआ और वसूली के लिए जा रहा हूं बोलकर 12 अगस्त से उसने आना बंद कर दिया।

विज्ञापन
Worker who used to collect fare by driving vehicles in a steel company embezzled lakhs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कंपनी के वाहनों की देखरेख करने वाले एक शख्स ने वाहनों को चलवाने के बाद किराया कंपनी में जमा न कर उसका गबन कर लिया। शिव शक्ति स्टील प्रा.लि. के संस्थान प्रमुख की रिपोर्ट के बाद पुलिस इस मामले में अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। उक्त मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


विपुल माली नाम के शख्स ने चक्रधर नगर थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया की वह शिव शक्ति स्टील प्रा.लि. में संस्थान प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। विपुल ने बताया कि ऑटोमोबाइल एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत मनीष कुमार 23 साल, निवासी गांव-मखदुमपुर, पोस्ट-गौहरपुर, गया, बिहार को 17 अगस्त 2024 से कंपनी के वाहनों की देखरेख व ट्रांसपोटरों के वाहनों को चलवाकर उनसे उसका किराया वसूल करने का दायित्व सौंपा गया था। मनीष कुमार ने कंपनी के अलग-अलग वाहनों को चलवाने के बाद  01 अप्रैल से 30 जून तक चलवाए गए वाहनों का किराया कंपनी में जमा न कर उसका गबन कर लिया।
विज्ञापन


15 लाख 39 हजार 469 का हुआ था माल परिवहन का कार्य
अप्रैल, मई, जून 2025 में अवनी कंस्ट्रक्शन से कुल 2,96,391 रुपये, ब्रदर्श रोडवेज से 4,07,071 रुपये, जी.के. ट्रेडिंग से 2,70,307 रपये, रामा ट्रांसपोर्ट एण्ड कंस्ट्रक्शन से 3,90,077 रुपये, सेजल कंस्ट्रक्शन से 1,75,219 रुपये को मिलाकर कुल 15 लाख 39 हजार 469 रुपये माल परिवहन का कार्य किया गया। जिससे संबंधित दस्तावेज कंपनी के अकाउंट डिपार्टमेंट में मनीष कुमार ने हरप्रीत रोड लाइंस के नाम से जमा कराया। कंपनी के वाहनों से होने वाली आय 15 लाख 39 हजार 469 रुपये का सीधा भुगतान हरप्रीत रोड लाइंस से शिव शक्ति स्टील प्रा.लि. के अकाउंट में जमा होनेा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 लाख 35 हजार 86 रुपये का गबन
छानबीन करने पर जानकारी हुई कि मनीष कुमार ने अलग-अलग ट्रांसपोटरों से किसी हरप्रीत सिंह , प्रभा देवी, संजय कुमार सिंह तथा स्वयं के बैंक खाता में पैसा प्राप्त किया। ट्रांसपोटरों को कंपनी के वाहनों को किसी और का वाहन बताकर चलाया गया है, फर्जी तरीके से उसके लिये बिल्टी तैयार की गई। मनीष कुमार ने कंपनी से उक्त तिथियों में 11 लाख 35 हजार 86 रुपये का गबन किया।

वसूली के लिए जा रहा हूं बोलकर हुआ फरार
बकाया भुगतान के संबंध में मनीष कुमार से पूछताछ की गई तब ट्रांसपोर्टर से बकाया प्राप्त नहीं हुआ और वसूली के लिए जा रहा हूं बोलकर 12 अगस्त से उसने आना बंद कर दिया। जिसके बाद उस पर संदेह होने पर कई बार उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।


थाने में हुई एफआईआर
शिव शक्ति स्टील प्रा.लि. में संस्थान प्रमुख विपुल माली की रिपोर्ट के बाद चक्रधर नगर पुलिस ने मनीष कुमार के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज करते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed