{"_id":"678e56461185a2dc9e072c1b","slug":"woman-harassmentafter-entering-her-house-police-sent-the-accused-to-jail-in-raigarh-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Mon, 20 Jan 2025 07:28 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 20 Jan 2025 07:28 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में घर घुसकर महिला को धमकाते हुए जबरन उसके साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में घर घुसकर महिला को धमकाते हुए जबरन उसके साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार 16 जनवरी को पीड़िता थाने पहुंचकर आरोपी प्रेमदास महंत के खिलाफ घर में घुसकर धमकाने और दुष्कर्म करने की रिपोर्ट आवेदन देकर दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी प्रेमदास महंत (40) को आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया।
विज्ञापन
11 जनवरी की रात की घटना
पीड़िता ने बताया कि 11 जनवरी की रात आरोपी प्रेमदास महंत महिला के घर में चोरी-छिपे घुस आया था। जब महिला ने प्रेमदास को घर में देखी तो उसने शोर मचाया, इसके बाद आरोपी ने महिला को डरा धमका कर दुष्कर्म किया और भाग गया।
विज्ञापन
16 जनवरी को लिखाई रिपोर्ट
पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी और जिसके बाद परिवारिक सलाह मशवरा पश्चात घरघोड़ा थाना में 16 जनवरी के खिलाफ आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 332 (ख), 64, 351 (2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आज आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन