Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Woman dies in bike collision while youth commits suicide by hanging in Raigarh

Raigarh: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, वहीं युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव

Sat, 21 Jun 2025 02:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 21 Jun 2025 02:56 PM IST
सार

मंदिर से घर लौट रही महिला को तेज रफ्तार बाईक सवार एक युवक ने जोरदार ठोकर मार दिया। घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।  जिला मुख्यालय में शनिवार की सुबह एक युवक की फांसी पर लटकती लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
Woman dies in bike collision while youth commits suicide by hanging in Raigarh
सड़क हादसे में महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंदिर से घर लौट रही महिला को तेज रफ्तार बाईक सवार एक युवक ने जोरदार ठोकर मार दिया। घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस बाईक सवार युवक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोटरापाली निवासी सुशीला सिदार पति स्व. जगदेव सिदार 55 साल कल शाम 6 बजे शिव मंदिर गई हुई थी। जहां से वापस घर लौटते समय बाईक सवार एक युवक तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए महिला को जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे महिला के हाथ, पैर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने पर उसे तत्काल मेडिकल कालेज अस्पताल रायगढ़ ले जाया गया जहां प्रारंभिक जांच में ही डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बहरहाल सड़क हादसे में महिला की मौत हो जाने के बाद चक्रधर नगर पुलिस मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आरोपी बाईक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में शनिवार की सुबह एक युवक की फांसी पर लटकती लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मृतक के शव को अपने कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। उक्त मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।  मिली जानकारी के मुताबिक सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डीकार्ट गली में आयुष मित्तल के स्टाफ रूम में आज सुबह 9 बजे के आसपास ओमप्रकाश यादव पिता जुम्मन यादव 35 साल निवासी कटोरिया थाना, ग्राम जामाखोर खरवासामी बिहार की फांसी पर लटकती लाश मिली। बताया जा रहा है कि ओमप्रकाश बीते तीन महीनों से आयुष मित्तल के यहां खाना बनाने का काम करता था। 

कल ओमप्रकाश खाना बनाने के लिये मित्तल परिवार के यहां नही गया था ऐसे में आज सुबह साढे 10 बजे के आसपास जब मित्तल परिवार यहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि ओमप्रकाश का शव पंखे से लटक रहा था। जिसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी सिटी कोतवाली पुलिस को दे दी है। घटना की जानकारी के बाद सिटी कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को फंदे से उतारकर अस्पताल भेज दी है। मृतक ने किन कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या की है इसका पता नही चला सका है। मृतक के परिजनों को घटना से अवगत करा दिया गया है उनके आने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed