{"_id":"67a06d5f2e96e4bd270728fa","slug":"woman-died-in-an-accident-while-returning-home-from-work-incident-happened-due-to-falling-from-a-mixer-machine-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: काम से घर लौटते समय हादसे में एक महिला की मौत, मिक्सर मशीन से गिरने के कारण हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: काम से घर लौटते समय हादसे में एक महिला की मौत, मिक्सर मशीन से गिरने के कारण हुई घटना
Mon, 03 Feb 2025 01:25 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 03 Feb 2025 01:25 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में काम करके घर लौटते समय ट्रैक्टर में फसे मिक्सर मशीन में बैठी महिला के अचानक गिर जाने से कारण दोनो पैर में मिक्चर मशीन का चक्का चढने से गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में काम करके घर लौटते समय ट्रैक्टर में फसे मिक्सर मशीन में बैठी महिला के अचानक गिर जाने से कारण दोनो पैर में मिक्चर मशीन का चक्का चढने से गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई। मृतका के बेटे की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत के अंतर्गत आने वाले ग्राम देवगढ़ निवासी पारसमणी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया की कल शाम को वह खाना खाकर आराम कर रहा था। इसी बीच रात 9 बजे चचेरा भाई निरंजन राठिया ने उसे फोन कर बताया कि बडी मां हीरामोती का झिंकाबहाल पास ट्रेक्टर से एक्सीडेंट हो गया है।
विज्ञापन
पारसमणी ने बताया की इस सुचना के बाद जब वह मौके पर पहुंचा तों उसकी चाची मोहरमती ने उसे बताया की सरोजनी राठिया, रामवती राठिया अन्य लोगों ने महिन्द्रा ट्रेक्टर क्रं. सीजी 13 यूई 5404 के मिक्चर मशीन में फसे हीरामोती को बेहोशी के हालत में लेटाये थे और उसे अस्पताल जाने के लिये गाडी का इंतजार कर रहे थे। किसी तरह गाड़ी व्यवस्था कर महिला को अस्पताल लाया गया जहाँ मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मिक्चर मशीन से गिर गई नीचे
बताया जा रहा है की हीरामोती अन्य महिलाओ के साथ ट्रेक्टर में फंसे मिक्चर मशीन में बैठकर वापस घर जा रहे थे, इस दौरान ट्रेक्टर रोड के गढ्ढा में पढने कारण हीरामोती मिक्चर मशीन से नीचे रोड में गिर गई जिससे उसके दोनो पैर में मिक्चर मशीन का चक्का चढ गया था जिस कारण दोनो पैर के घुटना पास गंभीर चोट के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने की वजह से मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज
बहरहाल ट्रेक्टर की लापरवाही से महिला की मौत होने के बाद मृतका के बेटे की रिपोर्ट के बाद तमनार पुलिस ने आरोपी ट्रेक्टर चालक के खिलाफ धारा 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।