Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Woman body found in suspicious condition in Raigarh

रायगढ़ में मौत से सनसनी: संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, हत्या की अफवाहों पर फॉरेंसिक-DOG स्क्वायड पहुंची

Fri, 19 Sep 2025 11:04 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 19 Sep 2025 11:04 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह एक महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला। मुंह-नाक से झाग निकलने से जहर या जहरीले जीव से मौत की आशंका जताई जा रही है। जबकि महिला के साथ रह रहा व्यक्ति घर से फरार हो गया है।

विज्ञापन
Woman body found in suspicious condition in Raigarh
महिला की लाश मिलने से हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आमाघाट गांव के दानदरी फिटिंग पारा में आज सुबह एक महिला बुधनिन बाई उरांव का शव की संदिग्ध परिस्थिति में मिलने की जानकारी के बाद तमनार थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बुधनिन बाई बिहार के रहने वाले एक शख्स के साथ रहती थी, जो कि इस घटना के बाद से डर के मारे कहीं भाग गया है। बताया जा रहा है कि महिला के मुंह और नाक से झाग निकल रहा था। जिससे आशंका जताई जा रही है कि जहरीले जीव या फिर जहर सेवन से महिला की मौत हुई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या की उड़ रही थी अफवाह
आज सुबह दानदरी फिटिंग पारा में महिला की लाश मिलने के बाद यह अफवाह फैल गई थी। महिला का पति उसकी हत्या करके भाग गया। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम फारेसिक एक्सपर्ट के अलावा डाॅग स्वायड के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। फिलहाल, पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही महिला के मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed