फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Woman accuses lover of misdeed on the pretext of marriage

ये कैसा इश्क?: दूसरी जगह शादी, दुष्कर्म.. प्रेमी ने ऐसे फंसाया कि महिला का भरोसा दे गया जवाब; जानें पूरा मामला

Sun, 22 Sep 2024 08:42 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 22 Sep 2024 08:42 AM IST
सार

रायगढ़ के खरसिया थाना क्षेत्र की महिला ने अमित राठिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शादी का झांसा देते हुए उसने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
Woman accuses lover of misdeed on the pretext of marriage
Raigarh News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक महिला ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। पीड़िता का कहना है कि उसने प्रेम के कहने पर ही दूसरी जगह शादी की थी, उसने कहा था कि शादी के बाद भी वह महिला को अपना लेगा। लेकिन अब वह मुकर गया।

विज्ञापन


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, खरसिया थाना क्षेत्र की महिला ने अमित राठिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शादी का झांसा देते हुए उसने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीडिता ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि दो साल पहले अमित राठिया से उसकी जान पहचान हुई थी। इस दौरान इस बीच 2023 में अमित ने प्यार का इजहार करते हुए उसे घर के पीछे स्थित बाड़ी में ले जाकर उसके साथ कई बार संबंध बनाए।

विज्ञापन

परिजनों को हो गई थी जानकारी 
पीड़िता ने बताया कि अमित राठिया के साथ उसके प्रेम संबंध की जानकारी उनके परिजनों को हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने एक लड़के साथ पूरे रीति-रिवाज के साथ 26 अप्रैल को उसकी शादी कर दी थी। पीडिता ने बताया कि अमित राठिया को मैंने शादी के बारे में बताया तो उसने कहा कि अभी तुम उस लडके से शादी कर लो बाद में मैं तुम्हे अपना लूंगा। अपने पास बुला लूंगा। जिसके बाद मैंने शादी कर ली। ससुराल में पति से मेरे संबंध पति-पत्नि जैसे नहीं थे।

शादी के बाद भी होती थी बातचीत
पीड़िता महिला ने यह भी बताया कि शादी के बाद भी अमित राठिया से रोज मेरी मोबाइल से बातचीत होती थी। 10 जुलाई को अमित मुझे फोन करके बोला कि तुम अपने पति को छोडकर आ जाओ। हम दोनों अब साथ रहेंगे, मैं तुमसे शादी करूंगा।

विज्ञापन

संबंध बनाने के बाद मुकर गया 
पीडिता ने बताया कि 11 जुलाई को अमित राठिया अपनी मीठी बातों में फंसाकर मुझे भूपदेवपुर ले गया और किराये के मकान में मुझे 14 अगस्त तक रखा और इस बीच मेरे साथ लगातार कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जिसके बाद वह अब कह रहा है कि मेरे साथ नहीं रहेगा और मुझसे शादी करने से इनकार कर रहा है। पीड़िता की शिकायत के बाद खरसिया पुलिस ने आरोपी अमित राठिया के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed