फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Waste material worth lakhs of rupees stolen from JSPL company dump yard in Raigarh

रायगढ़: जेएसपीएल कंपनी के डम्प यार्ड से लाखों रूपये का वेस्ट मटेरियल चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 03 Nov 2025 07:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 03 Nov 2025 07:18 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में जेएसपीएल कंपनी के डम्प यार्ड से लाखों रूपये का लोहे का वेस्ट मटेरियल चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने दो ट्रेलर समेत 1 करोड़ 20 लाख से अधिक की संपत्ति  बरामद की है।

विज्ञापन
Waste material worth lakhs of rupees stolen from JSPL company dump yard in Raigarh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिले में जेएसपीएल कंपनी के डम्प यार्ड से लाखों रूपये का लोहे का वेस्ट मटेरियल चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने दो ट्रेलर समेत 1 करोड़ 20 लाख से अधिक की संपत्ति  बरामद की है। मामला कोतरा रोड़ थाना क्षेत्र का है।   मिली जानकारी के अनुसार जिंदल स्टील लिमिटेड के महाप्रबंधक (जनसंपर्क) हेमंत वर्मा ने 1 नवंबर को कोतररोड़ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि ग्राम कलमी स्थित कंपनी के डम्प यार्ड में एक्रिशन (लोहे का वेस्ट मटेरियल) जमा है। 26 अक्टूबर को यार्ड की जांच के दौरान सब कुछ सुरक्षित था, लेकिन 1 नवंबर को जब पुनः यार्ड पहुंचे तो काफी मात्रा में वेस्ट मटेरियल गायब मिला। अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 303(2)(बी) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। 

विज्ञापन


कोतरा रोड़ थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुखबिरों को सक्रिय किया और संदिग्धों की तलाश में पुलिस टीम लगाई। इसी दौरान सूचना मिली कि एनएच-49 किनारे  दो ट्रेलर खड़े हैं, जिनमें लोहे का स्क्रैप लोड है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दोनों ट्रेलरों में से एक में तीन व्यक्ति (ड्रायवर) बातचीत करते नजर आए जो पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम कुशलराम यादव, शंभू यादव और लक्की कंवर बताया और अपराध स्वीकार कर लिये। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी शंभू यादव के कब्जे से ट्रेलर क्रमांक सीजी 10- बीटी 1044 कीमती 60 लाख रुपये, उसमें लोड 31,560 किलोग्राम एक्रिशन (वेस्ट लोहा) लगभग 1,500 किलोग्राम कीमती 9 हजार रुपये और एक नजरो कंपनी का मोबाइल बरामद किया। वहीं आरोपी कुशलराम यादव से ट्रेलर क्रमांक सीजी -10 बीसी 5505 कीमती 60 लाख रुपये, उसमें लोड 37,720 किलोग्राम एक्रिशन मटेरियल कीमती 12,600 रुपये तथा विवो मोबाइल जब्त किया गया। तीसरे आरोपी लक्की कंवर से वनप्लस मोबाइल बरामद किया गया। कुल जब्त संपत्ति का मूल्य 1,20,36,600 रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी कुशलराम यादव (36 वर्ष) निवासी सिंगधौरा थाना जैतहरी जिला अनुपपुर (म.प्र.), शंभू यादव (29 वर्ष) निवासी रतनपुर जिला बिलासपुर तथा लक्की कंवर (20 वर्ष) निवासी कलमी थाना कोतरारोड़ जिला रायगढ़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस इस पूरे प्रकरण को एक संगठित चोरी गिरोह की गतिविधि मानते हुए अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed