{"_id":"679c90c28724bf46f90f3f25","slug":"ward-no-18-congress-candidate-sheela-sahu-withdrew-her-nomination-bjp-poonam-elected-unopposed-in-raigarh-2025-01-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: वार्ड 18 और 45 से कांग्रेस प्रत्याशियों ने वापस लिया नामांकन, BJP की पूनम और नारायण निर्विरोध विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: वार्ड 18 और 45 से कांग्रेस प्रत्याशियों ने वापस लिया नामांकन, BJP की पूनम और नारायण निर्विरोध विजयी
Fri, 31 Jan 2025 02:29 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 31 Jan 2025 02:29 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में वार्ड नं. 18 की कांग्रेस प्रत्याशी शीला साहू के द्वारा नामांकन वापस लेने से भाजपा प्रत्याशी पूनम सोलंकी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। इस जीत के साथ भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
BJP की पूनम निर्विरोध निर्वाचित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में वार्ड नं. 18 की कांग्रेस प्रत्याशी शीला साहू के द्वारा नामांकन वापस लेने से भाजपा प्रत्याशी पूनम सोलंकी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। इस जीत के साथ भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड नं. 18 से भाजपा प्रत्याशी पूनम सोलंकी के खिलाफ कांग्रेस की प्रत्याशी शीला साहू ने अपने व्यक्तिगत कारणों की वजह से चुनाव होनें से पहले ही आज अपना नामांकन वापस ले लिया जिससे भाजपा प्रत्याशी पूनम सोलंकी निर्विरोध चुन ली गई हैं। इस जीत से भाजपा में जश्न का माहौल है इस दौरान रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष अरूणधन दीवान ने भाजपा प्रत्याशी पूनम सोलंकी को भाजपा का गमछा पहनाकर उन्हें जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
वार्ड नं. 18 से निर्विरोध निर्वाचित हुई पूनम सोलकी ने अपने वार्डवासियों को धन्यवाद करते हुए कहा कि यहां की जनता ने उन्हें और उनके पति पर भरोसा जताया जिससे अनवरत हम पांच बार निर्वाचित होते आ रहे हैं। वार्डवासी हमारे सभी कार्य की सराहना करते थे और उसी का प्रतिफल है कि आज मै निर्विरोध चुनी गई हूं। मैं हमेशा अपने वार्डवासियों के भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी।
विज्ञापन
इस दौरान रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस एक डूबती नाव है। परिवारवाद के चंगुल में पड़कर उन्होंने पूरे देश के अलावा पूरी पार्टी का बेडागर्क किया है। यही कारण है कि आज डूबती नाव से लोग कूद-कूद कर भाग रहे हैं। आज रायगढ़ के वार्ड नं. 18 में भी कांग्रेस की एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। जिससे नेता प्रतिपक्ष रही पूनम दिबेश सोलंकी निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हो जाएंगी।
Trending Videos
वार्ड नं. 45 से कांग्रेस प्रत्याशी ने वापस लिया नामांकन
नारायण पटेल भी निर्विरोध निर्वाचित
- फोटो : अमर उजाला
वार्ड नं. 45 भगवानपुर की सामान्य सीट से कांग्रेस प्रत्याशी खिरीलाल सिंह ठाकुर ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया है। जिसके कारण यहां के भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।