{"_id":"6720780a67fa94f68e0cd1ca","slug":"villager-died-in-elephant-attack-last-night-in-raigarh-2024-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'गजराज' ने ली जान: रायगढ़ में हाथी के हमले में एक की मौत, रातभर रही हलचल; डर के साये में रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'गजराज' ने ली जान: रायगढ़ में हाथी के हमले में एक की मौत, रातभर रही हलचल; डर के साये में रहे ग्रामीण
Tue, 29 Oct 2024 11:22 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:22 AM IST
सार
रायगढ़ में बीती रात हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा है।
विज्ञापन
हाथी के हमले में मौत (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। गांव में हाथी आने के बाद ग्रामीण युवक उसे भागने गया था। इसी दौरान यह घटना घटित हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई मे जुट गई है। मामला धरमजयगढ़ वन मंडल का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दुलियामुडा गांव में बीती रात नौ बजे एक हाथी गांव के करीब पहुंच गया था, जिसके बाद गांव के ग्रामीण हाथी को बस्ती से दूर भागने के प्रयास मे जुट गए थे, इसी बीच हाथी ने गांव के एक ग्रामीण युवा वेदराम कंवर 35 साल को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना राजा जंगल के करीब घटित हुई है।
विज्ञापन
शव को भेजा गया अस्पताल
वन विभाग के एक कर्मचारी ने बताया की रात करीब सवा नौ बजे घटना की जानकारी मिलने के विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। आज पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द करते हुए पश्चात सहायता राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
हाथी के करीब नहीं जाने की जाती है अपील
धरमजयगढ़ क्षेत्र के हाथी प्रभावित इलाकों मे वन विभाग के आलावा हाथी मित्र दल के सदस्य गाँव गाँव पहुंच कर हाथी मानव द्वन्द को रोकने लगातार ग्रामीणों को जागरूक करते आ रहें हैं, और किसी भी हाल मे हाथी के करीब नहीं जाने की अपील की जाती है, इसके बाद लापरवाही के कारण इस तरह की घटना घटित हो रही है।
लापरवाही बरत रहे ग्रामीण
हाथी प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में देखा जा जाता है कि कुछ शरारती तत्व शराब के नशे में हाथियों को खदेडने उनके करीब तक पहुंच जाते हैं, पिछले दिनों कुछ ग्रामीणों के द्वारा हाथियों के दल को पत्थर मारकर भागने का वीडियो के आलावा ट्रेक्टर से हाथियों को भागने का भी वीडियो सामने आ चुका है।