फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Unknown accused assaulted truck driver on bus stand road and snatched money and mobile

Raigarh: बस स्टैंड रोड पर अज्ञात आरोपियों ने ट्रक चालक से मारपीट कर छीने रुपये और मोबाइल, केस दर्ज

Thu, 21 Aug 2025 02:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 21 Aug 2025 02:33 PM IST
सार

पीड़ित ने बताया कि बस स्टैंड रोड पर ट्रक खड़ा किया था। इसी बीच हेल्पर साइड तरफ से कुछ लोगों में से दो युवक ट्रक में चढ़ कर कलाई में पहने कड़े से पंच बनाकर उससे मारपीट करते हुए जेब में रखे छह हजार रुपये के अलावा मोबाइल फोन को लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Unknown accused assaulted truck driver on bus stand road and snatched money and mobile
थाना जूटमिल क्षेत्र में ट्रक चालक से लूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में बस स्टैंड मार्ग पर ट्रक चालक से मारपीट कर अज्ञात आरोपियों ने नकदी रकम समेत मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित चालक की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। ट्रक चालक विकास मिश्रा ने जुटमिल थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि 15 अगस्त को वह रायपुर से ट्रक क्रमांक सीजी 04 एनएक्स 8429 में मैंगनीज पत्थर लोड करके रायगढ़ के पूंजीपथरा जाने के लिए अकेले निकला था। ट्रक चालक ने बताया कि 16 अगस्त की रात 12.30 बजे अपने ट्रक को सारंगढ़ बस स्टैंड रायगढ़ मेन रोड पर खड़ा किया था। इसी बीच हेल्पर साइड तरफ से कुछ लोगों में से दो युवक ट्रक में चढ़ कर कलाई में पहने कड़े से पंच बनाकर उससे मारपीट करते हुए जेब में रखे छह हजार रुपये के अलावा मोबाइल फोन को लूटकर फरार हो गए। ट्रक चालक विकास मिश्रा की रिपोर्ट के बाद जूटमिल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 309(4) 309(6) के तहत अपराध दर्ज हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed