{"_id":"67582d2622454131c5053f43","slug":"two-people-died-in-a-road-accident-student-was-crushed-by-a-tractor-in-raigarh-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, छात्र को ट्रैक्टर ने कुचला, बाइक से गिरकर अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, छात्र को ट्रैक्टर ने कुचला, बाइक से गिरकर अधेड़ की मौत
Tue, 10 Dec 2024 05:29 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 10 Dec 2024 05:29 PM IST
सार
रायगढ़ जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना में परीक्षा देने स्कूली जा रहे छात्र की ट्रेक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई वहीं दूसरी घटना में बाईक से गिरकर एक अधेड़ की मौत हो गई है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायगढ़ जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना में परीक्षा देने स्कूली जा रहे छात्र की ट्रेक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई वहीं दूसरी घटना में बाईक से गिरकर एक अधेड़ की मौत हो गई है। दोनों ही मामलों में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक पहली घटना में कापू थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चाल्हा और कमोशीनडांड के पास स्थित रनपुरीहा मंदिर के पास आज सुबह खम्हार धान मंडी से निकलकर आ रहे ट्रेक्टर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए परीक्षा देने जा रहे 12वीं के एक छात्र सुरेश बैगा निवासी चाल्हा को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस घटना में उसका एक साथी मुकेश यादव को भी गंभीर चोट आई है जिसे अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दुर्घटनाकारी ट्रेक्टर क्रिन्धा गांव का है और वह खम्हार धान मंडी धान लेकर निकला था इसी बीच ओवरटेक करने के दौरान छात्र बाईक पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर ही गिर गया जिसके बाद ट्रेक्टर का चक्का छात्र के उपर चढ़ गया जिससे छात्र की मौत हो गई। इस घटना के बाद से आरोपी चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस आरोपी चालक की पतासाजी में जुटी हुई है। सड़क हादसे में युवक की मौत हो जाने के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी डायल 112 की टीम को दी जिसके बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
इसी तरह की दूसरी घटना में चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टारपाली निवासी जोगी राठिया पिता रामचरण 40 साल सोमवार की दोपहर 12 बजे अपने अन्य साथी के साथ बाइक से चिकन लेने रायगढ़ आया था। यहां से चिकन लेकर वापस अपने गांव लौट रहा था। नया शनिमंदिर के पास पीछे बैठे जोगी राठिया अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गया। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। जिसे इलाज के लिए पहले पास के प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस दौरान उपचार के दौरान जोगी राठिया की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जोगी राठिया रोजी मजदूरी का काम करता था।