{"_id":"646e1b59e1158be50401b3e9","slug":"two-died-more-than-12-injured-due-to-overturning-of-city-bus-in-raigarh-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी बस पलटने से दो की मौत: 12 से ज्यादा घायल, सात की हालत गंभीर; लैलूंगा से आ रही थी रायगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी बस पलटने से दो की मौत: 12 से ज्यादा घायल, सात की हालत गंभीर; लैलूंगा से आ रही थी रायगढ़
Wed, 24 May 2023 07:42 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 24 May 2023 07:42 PM IST
सार
हादसे के समय बस में 40 से 45 यात्री सवार थे। बस पलटते ही चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी। इसके चलते चालक मोड़ पर नियंत्रण नहीं रख सका और हादसा हो गया।
विज्ञापन
रायगढ़ में सिटी बस हुई हादसे का शिकार।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बुधवार सुबह सिटी बस पलटने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इनमें सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। इनमें से चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा घरघोड़ा थाना क्षेत्र में हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, लैलूंगा से बुधवार सुबह करीब 7 बजे रायगढ़ के लिए सिटी बस रवाना हुई थी। अभी बस घरघोड़ा के चारभांठा के पास पहुंची थी कि मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में 40 से 45 यात्री सवार थे। बस पलटते ही चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। हालांकि तब तक बरमकेला के कमरीद गांव के पारा निवासी गिरी प्रसाद निषाद और लैलूंगा के करवारजोर पतराटोली निवासी सुरेश तिर्की की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी। इसके चलते चालक मोड़ पर नियंत्रण नहीं रख सका और हादसा हो गया।
विज्ञापन