फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Tractor-bike collision in Raigarh: One dead, one injured

CG News: रायगढ़ में बेकाबू ट्रैक्टर का चालक बना यमराज, बाइक सवार दो ग्रामीणों को मारी टक्कर; एक की मौत

Sat, 25 Oct 2025 10:17 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 25 Oct 2025 10:17 AM IST
सार

रायगढ़ के कापू थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। जिसमें मगन की मौके पर मौत हो गई और देवनारायण गंभीर रूप से घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Tractor-bike collision in Raigarh: One dead, one injured
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ में घरेलू सामान खरीदकर घर लौट रहे दो ग्रामीणों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंद दिया। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरे गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। यह घटना कापू थाना क्षेत्र में हुई।

विज्ञापन


बिलईढ़ोढ़ी ग्राम पंचायत कोटछाल निवासी चनेश सारथी ने कापू थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि कल शाम लगभग 7 बजे उनके चाचा मगन सारथी और मामा देवनारायण सारथी, दोनों घरेलू सामान खरीदने के लिए कापू आए थे। सामान खरीदकर वे मोटर साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही बाइक सवार दोनों ग्रामीण पत्थलगांवखुर्द भुण्ड़ीबहरी मेन रोड किनारे पहुंचे, सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने लापरवाही से और तेज गति से वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक चला रहे मगन सारथी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठे देवनारायण सारथी को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल एच.सी. कापू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर, कापू पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 184-MOT, 106(1), 125(a), 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed