Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Three youths hiding their faces set fire to a bike and a scooter In Kharsia Raigarh

Raigarh: खरसिया में तीन युवकों ने चेहरा छिपाकर बाइक और स्कूटी में लगाई आग, घटना सीसीटीवी में कैद

Tue, 17 Dec 2024 08:29 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 17 Dec 2024 08:29 PM IST
सार

आगजनी की इस घटना में दोनों वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गए हैं। उक्त दोनों वाहन खरसिया निवासी विमल छपारिया के बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Three youths hiding their faces set fire to a bike and a scooter In Kharsia Raigarh
सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात कार सवार कुछ लोगों ने फिल्मी अंदाज में कार से उतरकर घर के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल व स्कूटी में आग दी। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। उक्त मामला खरसिया चौकी क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, खरसिया चौकी क्षेत्र में बीती रात सवा 12 बजे के आसपास कार सवार तीन अज्ञात शख्स चेहरा ढककर घर के सामने खड़ी एक मोटरसाइकिल व एक स्कूटी को आग लगाकर फरार हो गए। आगजनी की इस घटना में दोनों वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गए हैं। उक्त दोनों वाहन खरसिया निवासी विमल छपारिया के बताए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि रंजिश के चलते अज्ञात लोगों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

आगजनी की इस घटना के बाद अब पूरे मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें दिख रहा है कि श्रीराम इलेक्ट्रिकल्स के पास स्थित शुभम लॉज के सामने एक बलेनो कार में सवार होकर कुछ लोग पहुंचते हैं और फिर कार से दो शख्स चेहरा ढककर उतरकर दोनों वाहनों में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाकर फरार हो जाते हैं।

इस मामले में खरसिया पुलिस का कहना है कि पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर इस मामले में जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज में कैद कार की शहर में लगे अलग-अलग कैमरों के जरिये उसकी लास्ट लोकेशन ढूंढी जा रही है, बहुत जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed