Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Three youths died in a road accident on Diwali night in Raigarh

रायगढ़ में दिवाली की रात तीन हादसे: तीनों युवकों की मौत से इलाके में मचा हड़कंप, एक मिनी बस चालक पर केस

Tue, 21 Oct 2025 01:57 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 21 Oct 2025 01:57 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में दीपावली के दिन टुरकुमुडा के पास मिनी बस की टक्कर से भोजकुमार सिदार की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी व बच्चे घायल है। तीन अलग सड़क हादसे हुए थे। दूसरा भगवानपुर में डिवाइडर से टकराने वाली बाइक से एक युवक की दर्दनाक मौत और तीसरा भी सड़क हादसा ही था।

विज्ञापन
Three youths died in a road accident on Diwali night in Raigarh
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दीपावली के दिन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस मिनी बस चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। 

विज्ञापन


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, धोबीलाल सिदार, निवासी कलमा ने जूटमिल थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया है कि कल दोपहर उसका बेटा भोजकुमार सिदार 31 साल, अपनी पत्नी सुनीता और बच्चे को लेकर हितांशु को लेकर चंद्रपुर से रायगढ़ जा रहा था। बाइक सवार तीनों जब टुरकुमुडा के पास स्थित छठघाट के पास पहुंचे ही थे। तभी सामने की तरफ से आ रहे फोर्स कंपनी की ट्रैवलर मिनी बस के चालक ने तेज और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटर सायकल सवारों को जोरदार ठोकर मार दी।
विज्ञापन


इस दौरान महिला और बच्चा दूर छिटक गए और इस बीच भोज कुमार सिदार मिनी बस के नीचे दब गए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महिला और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मृतक के पिता की रिपोर्ट के बाद जूटमिल पुलिस मिनी बस चालक के खिलाफ 184, 106,(1) 125(ए) 281 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डंपर की ठोकर से बाइक सवार की मौत
मंगलवार की सुबह जूटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छातामुड़ा चैक के पास एनएच 49 में डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही जूटमिल थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतक का नाम बनमाली कवरिया निवासी तेलिपाली है।

दूसरा हादसा
दूसरी घटना में तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खुरूसलेंगा गांव के पास कल शाम छह बजे के आसपास एंबुलेंस को साइड देने के दौरान बाइक क्रमांक सीजी 13 बीडी 1305 का चालक राजकुमार यादव 32 साल, निवासी धौराभांठा अपने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। जिससे तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से जा टकराई, इस दुर्घटना में सिर में गंभीर चोट के अलावा जबड़ा टूटने से राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक युवक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई।  


तीसरा हादसा
इसी तरह की तीसरी घटना कोतरोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भगवानपुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा जाने से बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उसके साथी को गंभीर चोट आने की स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दोनों युवक किसी काम के सिलसिले में रायगढ़ आ रहे थे। इस दौरान दोपहर करीब सवा तीन बजे जब वे भगवानपुर के पास पहुंचे ही थे। तभी बाइक चालक अपने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और यह घटना हो गई। फिलहाल, पुलिस मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed