Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Three youths arrested for setting bike and scooter on fire in Raigarh

अग्निकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार: रायगढ़ में युवकों ने वाहनों में लगाई थी आग, सीसीटीवी में कैद हुई थी वारदात

Thu, 19 Dec 2024 10:09 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 19 Dec 2024 10:09 PM IST
सार

रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में स्थित शुभम लॉज के बाहर खड़े दो वाहनों को 16 दिसंबर की रात आग लगाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुरानी रंजिश का मामला बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Three youths arrested for setting bike and scooter on fire in Raigarh
तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तीन दिन पहले लाॅज के बाहर खड़ी दो वाहनों को कार सवार तीन युवकों के द्वारा आग लगाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश का बदला लेने के इरादे से उक्त घटना को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में स्थित शुभम लॉज के बाहर खड़े दो वाहनों को 16 दिसंबर की रात आग लगाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुरानी रंजिश के कारण आरोपी अनिश अग्रवाल (24 वर्ष) ने अपने दो साथियों अमृत ठाकुर (20 वर्ष) और आकाश सूर्यवंशी (24 वर्ष) के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों को उनके गृह नगरों से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


16 दिसंबर को पीड़ित ने लिखाई रिपोर्ट
पीड़ित केशव छपारिया ने 16 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए था कि उनके लॉज के नीचे खड़ी हीरो मेस्ट्रो स्कूटी और लॉज में ठहरे गुरदीप सिंह की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को किसी ने रात करीब 12ः20 बजे आग के हवाले कर दिया। इस आगजनी से दोनों वाहन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए, पीड़ित की रिपोर्ट पर खरसिया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 324 (5), बीएनएस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल लोकेशन के जरिये पकड़ाये आरोपी
पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और साइबर सेल की मदद से संदिग्धों के मोबाइल लोकेशन का विश्लेषण किया। इस जांच में घटना के समय मुख्य आरोपी अनिश अग्रवाल का लोकेशन खरसिया के आसपास पाया गया। पुलिस की टीम ने उसे उसके निवास स्थान बेमेतरा से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपने साथियों अमृत ठाकुर और आकाश सूर्यवंशी का नाम उजागर किया, जिन्हें भी उनके गृह ग्राम में पुलिस टीम ने दबिश देकर पकड़ा। 

साथियों के साथ मिलकर रची साजिश
आरोपी अनिश अग्रवाल ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि प्रार्थी केशव छपारिया से रकम और सामान वापस न मिलने की रंजिश में उसने बदले की नीयत से यह साजिश रची। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी के घर के पास स्कूटी में पेट्रोल डालकर आग लगाई, ताकि टंकी फटने से बड़ा नुकसान हो सके। 


घटना का कराया गया री-क्रिएशन
पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई बेलेनो कार सीजी 07 डीव्हाई 6700, घटनास्थल पर पहने कपड़े और जूते जब्त किए हैं। आज दोपहर पुलिस टीम ने आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर घटना का री-क्रिएशन भी कराया गया। मामले में धारा 326(छ), 3(5) बीएनएस की धाराएं जोड़ते हुए तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी 
1. अनिश अग्रवाल पिता सुनील अग्रवाल (24 वर्ष), निवासी नांदघाट, जिला बेमेतरा।
2. अमृत ठाकुर पिता संतोष ठाकुर (20 वर्ष), निवासी नांदघाट, जिला बेमेतरा।
3. आकाश सूर्यवंशी पिता बैशाखू सूर्यवंशी (24 वर्ष), निवासी चिंगराजपारा, बिलासपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed