Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Three vehicles involved in illegal scrap business seized case filed against all three drivers in Raigarh

Raigarh: अवैध कबाड़ के कारोबार में शामिल तीन गाड़ियां जब्त, तीनों चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 16 Nov 2024 05:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 16 Nov 2024 05:06 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में पुलिस ने अवैध कबाड़ के कारोबार में संलिप्त तीन गाड़ियों को पकड़ा है। पुलिस ने तीनों गाडियों से 10.8 मीट्रिक टन स्क्रैप जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
Three vehicles involved in illegal scrap business seized case filed against all three drivers in Raigarh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिले में पुलिस ने अवैध कबाड़ के कारोबार में संलिप्त तीन गाड़ियों को पकड़ा है। पुलिस ने तीनों गाडियों से 10.8 मीट्रिक टन स्क्रैप जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले में अवैध कबाड़ पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में पूंजीपथरा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा की टीम ने एक बार फिर से अवैध कबाड़ पर कार्रवाई करते हुए ग्राम उज्जपुर अंजनी स्टील प्लांट के पास तीन संदिग्ध ट्रकों को रोककर जांच की गई। 

विज्ञापन


पूंजीपथरा पुलिस को जांच के दौरान तीनो ट्रकों में बड़ी मात्रा में लोहे का स्क्रैप, पुरानी साइकिलें और मोटर पार्ट्स मिले। इसके संबंध में जब वाहन चालकों से कबाड़ के परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, तो वे इसे प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे। चोरी की संपत्ति होने के संदेह में पुलिस ने ट्रकों और उनमें लदे कुल 10.820 मीट्रिक टन स्क्रैप, जिसकी कीमत 3 लाख 88 हजार 485 रुपये आंकी गई है, जिसे जब्त कर लिया गया है।  

विज्ञापन


तीनो चालकों पर अपराध दर्ज
पुलिस ने तीनों वाहन चालकों पर पृथक-पृथक धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है। निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में इस कार्रवाई में एएसआई विजय एक्का, जयराम सिदार, प्रधान आरक्षक लाजरूस मिंज, विनीत तिर्की और हमराह स्टाफ ने सक्रिय भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की जानकारी
1. लखंदर राम (35 वर्ष), निवासी खैरपुर, थाना कोतरारोड़, जिला रायगढ़। उसके ट्रक (क्रमांक CG13X1109) में 2.420 मीट्रिक टन स्क्रैप जिसकी कीमत 96,800 रुपये थी।  
2. अजीत प्रजापति (28 वर्ष), निवासी बंजारी, थाना पाटन, जिला पलामू, झारखंड। उसके ट्रक (क्रमांक CG13AW0337) में 3.7 मीट्रिक टन स्क्रैप जिसकी कीमत 1,34,000 रुपये थी।  

3. सुल्तान खान (57 वर्ष), निवासी आजाद मोहल्ला, थाना कुनकुरी, जिला जशपुर। उसके ट्रक (क्रमांक CG14D0528) में 5 मीट्रिक टन स्क्रैप जिसकी कीमत 1,57,685 रुपये थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed