{"_id":"6a10523baa06a72e090a68ec","slug":"the-accused-entered-the-house-and-raped-the-woman-by-threatening-her-after-which-the-victim-complained-that-the-accused-was-arrested-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4310509-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी निकला हैवान: घर में घुस महिला से हैवानियत, दो बार की हवस पूरी; पीड़िता ने पति के सामने बयां किया दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी निकला हैवान: घर में घुस महिला से हैवानियत, दो बार की हवस पूरी; पीड़िता ने पति के सामने बयां किया दर्द
Fri, 22 May 2026 07:03 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 07:03 PM IST
सार
रायगढ़ में एक वारदात सामने आई है। जहां एक परिचित महिला के घर में घुसकर दो बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और धमकी दी। पीड़िता ने 14 मई को अपने पति को बताया। जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अकेली महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
रायगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 21 मई को धरमजयगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि बोरो निवासी दिनेश कौशिक उसके और उसके पति का परिचित है। पिछले करीब एक माह से दोनों के बीच बातचीत हो रही थी। छह मई की दोपहर जब पीड़िता नहा रही थी, तभी आरोपी उसके घर आया।
विज्ञापन
उसने पीड़िता के पति के बारे में पूछताछ की। पति के घर में न होने की बात कहने पर पीड़िता अपने कमरे में चली गई। आरोपी भी उसके पीछे कमरे में पहुंचा और दरवाजा बंद कर दिया। उसने जबरदस्ती महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और घटना के बारे में किसी को बताने पर धमकी दी।
विज्ञापन
पीड़िता ने लोकलाज के डर से पहले घटना की जानकारी किसी को नहीं दी थी। इसके बाद 7 मई को आरोपी दिनेश कौशिक दोबारा महिला के घर आया। उसने फिर से महिला को डरा धमकाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लगातार हो रही इस घटना से पीड़िता परेशान हो गई।
पीड़िता ने 14 मई को अपने पति को पूरी घटना बताई। पति को जानकारी देने के बाद पीड़िता ने धरमजयगढ़ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी दिनेश कौशिक के खिलाफ धारा 64(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।