Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Students upset by teacher behaviour do not attend school family members request District Magistrate to replace

रायगढ़: शिक्षक के व्यवहार से परेशान छात्र नहीं जाते स्कूल, परिजनों ने जिलाधीश से की शिक्षक बदलने की मांग

Mon, 22 Sep 2025 11:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 22 Sep 2025 11:03 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में एक शिक्षक के रवैये के कारण छात्र अब स्कूल जाने से कतराने लगे हैं। ऐसे में बच्चों के भविष्य को देखते हुए परिजनों ने आज जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधीश से शिक्षक की शिकायत करते हुए उन्हें बदलने की मांग की है।

विज्ञापन
Students upset by teacher behaviour do not attend school family members request District Magistrate to replace
शिक्षक के व्यवहार से परेशान छात्र नहीं जाते स्कूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिले में एक शिक्षक के रवैये के कारण छात्र अब स्कूल जाने से कतराने लगे हैं। ऐसे में बच्चों के भविष्य को देखते हुए परिजनों ने आज जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधीश से शिक्षक की शिकायत करते हुए उन्हें बदलने की मांग की है। उक्त मामला लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र का है। कलेक्टर के नाम सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि विकासखण्ड लैलूंगा के आश्रित ग्राम चिंगारी के शासकीय माध्यमिक शाला का शिक्षक गांधीराम राठिया का व्यवहार ठीक नही है। बच्चों को एवं गांव के ग्रामीणों के अलावा जनप्रतिनिधियों को हमेशा नीचा दिखाने का प्रयास करते रहता है। 

विज्ञापन


गांव के ग्रामीणों ने शिक्षक पर आरोप लगाते हुए यह भी बताया कि शिक्षक गांधीराम राठिया के द्वारा छात्रो को बोला जाता है कि तुम लोग गरीब परिवार से हो कुछ भी नही कर सकते हो। साथ ही छुआ छुत करने का भी आरोप शिक्षक पर लगाया गया है। गांव के ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा है कि शिक्षक के इस रवैये के कारण छात्र स्कूल नही जाते हैं। गांव के जनप्रतिनिधियों के पूछे जाने पर शिक्षक द्वारा कहा जाता है कि आप लोगों को जहां भी शिकायत करना चाहते हो कर सकते हो। सरपंच और जनप्रतिनिधियों के कुछ बोलने पर थाना में रिपोर्ट करा दूंगा करके उन्हें डराया धमकाया जाता है। 
विज्ञापन


चिंगारी गांव के ग्रामीणों ने अपने ज्ञापन में कहा है कि स्कूल में उक्त शिक्षक के रहने से आदिवासी गरीब परिवारों के बच्चों का भविष्य अब खतरे में दिखाई पड़ता है और उन्हें डर है कि इस शिक्षक की वजह से कहीं उनके बच्चे अशिक्षिक न रह जाये। बच्चों के भविष्य को देखते हुए गांव के ग्रामीण आज जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंपते हुए शासकीय माध्यमिक शाला चिंगारी के शिक्षक गांधीराम राठिया को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed