फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   speeding truck crushed four cows and four goats belonging to a farmer

चालक बना यमराज: तेज रफ्तार हाईवा ने किसान की चार गाय और चार बकरी को रौंदा, केस दर्ज; CCTV कैमरे से जांच

Mon, 03 Nov 2025 11:09 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 03 Nov 2025 11:09 AM IST
सार

रायगढ़ के लैलूंगा में तेज रफ्तार हाईवा ने किसान की चार गाय और चार बकरियों को रौंद डाला। सभी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने किसान की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी से जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
speeding truck crushed four cows and four goats belonging to a farmer
थाना लैलूंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ़्तार हाईवा ट्रक की ठोकर से एक किसान की 4 गाय और 4 बकरी की दर्दनाक मौत हो गई। पीड़ित किसान की रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, महेश्वर यादव, निवासी ग्राम सोहनपूर ने थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि वह खेती किसानी का काम करता है। घर में बैल बकरी का भी पालन करता है। महेश्वर यादव ने बताया कि कल सुबह नौ बजे रोजाना की भांति बैल एवं बकरी को चराने गोडा तरफ लेकर गया था।
विज्ञापन


जहां से शाम 5 बजे बैल और बकरी को वापस घर ले जाते समय जब वह मुख्य मार्ग में पहुंचा ही था। तभी लैलूंगा से घरघोडा तरफ जा रहे हाईवा ट्रक के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसके बैल एवं बकरी को टक्कर मार दी। इस घटना में चार बकरी और चार गाय की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल, हाईवा ट्रक की ठोकर से चार गाय और चार बकरी की मौत हो जाने के बाद महेश्वर यादव ने थाने पहुंचकर आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद लैलूंगा पुलिस ने धारा 325 के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed