{"_id":"6846c8d85490228cbf0e343d","slug":"sai-scientific-products-operator-cheated-of-rs-1-91-lakh-in-raigarh-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: सांई साइंटिफिक प्रोडक्ट्स के संचालक से एक लाख 91 हजार की ठगी, पीड़ित की शिकायत पर जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: सांई साइंटिफिक प्रोडक्ट्स के संचालक से एक लाख 91 हजार की ठगी, पीड़ित की शिकायत पर जांच शुरू
Mon, 09 Jun 2025 07:19 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 09 Jun 2025 07:19 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अपने आपको कमिर्सियल केमिकल मेनूफैक्चर वेदांतकेम गुजरात का होना बताकर सांई साइंटिफिक प्रोडक्ट्स के संचालक से 1 लाख 91 हजार की ठगी कर लेने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अपने आपको कमिर्सियल केमिकल मेनूफैक्चर वेदांतकेम गुजरात का होना बताकर सांई साइंटिफिक प्रोडक्ट्स के संचालक से 1 लाख 91 हजार की ठगी कर लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है, उक्त मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दीनदयाल कालोनी निवासी शिवसागर प्रसाद तिवारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके घर के उपर फलोर में सांई साइंटिफिक प्रोडक्ट्स नाम का दुकान है। पीड़ित ने बताया कि 27 मई को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसके मोबाईल नंबर में फोन करके अपने आपको कमिर्सियल केमिकल मेनूफैक्चर वेदांतकेम गुजरात का होना बताया। तब पीड़ित शिवसागर प्रसाद ने अपने कैमिकल दुकान के लिये एक टन टीसीसीए 90 एक टन आर्डर किया था, जो कि एक प्रकार का केमिकल है जो स्वीमिंग पुल आदि में पानी साफ करने के लिये उपयोग होता है। पीड़ित ने बताया कि वह कुछ सामानो के लिये पहले उससे बात किया था परंतु सामान का कीमत अधिक बताने पर उसने कोई सामान नही मंगाया था। इसके बावजूद वह बीच-बीच में उसे फोन करते किसी भी सामान की जरूरत हो तो बताने के लिये बोलती थी।
विज्ञापन
इस तरह हुआ ठगी का एहसास
पीड़ित ने बताया कि 27 मई को उनके द्वारा दिये गए एचडीएफसी बैंक के एकाउंट नंबर 5020...में 1 लाख रूपये, 28 मई को 91 हजार 160 रूपये कुल 1 लाख 91 हजार 160 रूपये ट्रांसफर किया गया था। आर्डर का सामान समय पर डिलीवर नही होनें पर उनके मोबाईल नंबर पर संपक करने पर कोई जवाब नही मिलने पर उसे एहसास हुआ कि वह धोखाधड़ी का शिकार हो गया है।
विज्ञापन
जनवरी माह में पहले आया था कॉल
पीड़ित ने बताया कि वह इंडिया मार्ट एप में दुकान से संबंधित सामान के लिये सेलर लोगो से संपर्क करते रहता है। वह पहले भी इंडिया मार्ट के कई सेलर से संपर्क करके सामान मंगवा चुका है। पीड़ित ने बताया कि जनवरी माह में उसे एक अज्ञात मोबाईल नं. से कॉल आया था और उसे बोला गया की वह वेदांतकेम कंपनी से बोल रही है और उक्त कंपनी में केमिकल से संबंधित सामान का थोक में सेल किया जाता है।
गलत नंबर बोलकर काट दिया जा रहा फोन
पीडित ने बताया कि पैसा भेजने के बावजूद न तो उसे सामान भेजा जा रहा है और न ही उससे बात किया जा रहा है, कभी कभार दूसरे नंबर से संपर्क करके पर राॅग नंबर कहकर फोन काट दिया जा रहा है। ठगी का एहसास होनें पर उसने सिटी कोतवाली थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने अज्ञात मोबाईल धारक के खिलाफ धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।