{"_id":"699fcd10913be0a08d03bbd9","slug":"raigarh-senior-superintendent-of-police-issued-transfer-orders-changed-the-charge-of-9-inspectors-and-2-female-sub-inspectors-raigarh-news-c-1-1-noi1486-3993852-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: नौ निरीक्षक समेत दो महिला उप निरीक्षकों के तबादले, कई थानों में बदले प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: नौ निरीक्षक समेत दो महिला उप निरीक्षकों के तबादले, कई थानों में बदले प्रभारी
Thu, 26 Feb 2026 10:17 AM IST
रायगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 10:17 AM IST
सार
रायगढ़ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक कसावट के तहत नौ निरीक्षकों और दो महिला उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं। कई थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ को रक्षित केंद्र और अन्य थानों में पदस्थ किया गया है।
विज्ञापन
रायगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कई थाना प्रभारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत नौ निरीक्षकों के अलावा दो महिला उप निरीक्षकों का प्रभार बदला गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार राम किंकर यादव को पुसौर थाना प्रभारी से पूंजीपथरा थाना प्रभारी, प्रशांत राव को जूटमिल थाना प्रभारी से तमनार थाना प्रभारी, मोहन भारद्वाज को कोतरा रोड थाना प्रभारी से पुसौर थाना प्रभारी बनाया गया है। अभिनवकांत सिंह को रक्षित केंद्र से जूटमिल थाना प्रभारी, राकेश मिश्रा को पूंजीपथरा थाना प्रभारी से चक्रधर नगर थाना प्रभारी, नसीरुद्दीन खान को साइबर थाना से छाल थाना प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
त्रिनाथ त्रिपाठी को छाल थाना प्रभारी से खरसिया चौकी प्रभारी और अमित तिवारी को खरसिया चौकी प्रभारी से रक्षित केंद्र भेजा गया है। उप निरीक्षक श्रीमती कुसुम कैवर्त को कोतरा रोड से महिला थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि दीपिका निर्मलकर को कोतरा रोड थाना भेजा गया है।
विज्ञापन