{"_id":"691f1594604c68b1e8099f0d","slug":"raigarh-husband-arrested-for-beating-his-wife-to-death-with-a-sickle-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: टांगी की बेट से पत्नी को पीट-पीटकर मारने वाला पति गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: टांगी की बेट से पत्नी को पीट-पीटकर मारने वाला पति गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी
Thu, 20 Nov 2025 06:51 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 20 Nov 2025 06:51 PM IST
सार
हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जंगल में छिपा हुआ था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए मुखबिर लगाया गया था। इस दौरान गुरुवार को जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया और आरोपी को दबोच लिया गया।
विज्ञापन
आरोपी पति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पारिवारिक विवाद के कारण पत्नी की टांगी की बेट से पीट-पीटकर हत्या कर फरार हुए आरोपी पति को पुलिस ने तीन दिन बाद तोलगे जंगल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार 17 नवंबर को लैलूंगा थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव को सूचना मिली थी कि ग्राम तोलगे निवासी अमासो अगरिया (30 वर्ष) की उसके पति आलाप अगरिया (32 वर्ष) ने हत्या कर दी है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जंगल में छिपा हुआ था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए मुखबिर लगाया गया था। इस दौरान गुरुवार को जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया और आरोपी को दबोच लिया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि 16 नवंबर की रात पारिवारिक विवाद में उसने पत्नी को टांगी की बेट से मारकर हत्या की। आरोपी के मेमोरण्डम पर टांगी और वारदात के समय पहना लुंगी जब्त की गई है। मामले में आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन