फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Raigarh Police arrested accused of misdeed by arranging marriage

Raigarh News: शादी का झांसा देकर बनाता रहा शारीरिक संबंध, बनाया अश्लील वीडियो; शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

Wed, 04 Feb 2026 07:50 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 04 Feb 2026 07:50 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Raigarh Police arrested accused of misdeed by arranging marriage
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिले में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कोतरा रोड निवासी युवक ने युवती को विवाह का भरोसा दिलाकर अपने झांसे में लिया और अलग अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कोतरा रोड निवासी बादल सिंह राजपूत ने अक्तूबर 2022 से जनवरी तक शादी का झांसा देकर उसे अलग अलग स्थानों पर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील वीडियो भी बनाया। अब आरोपी शादी से इनकार कर रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपी बादल सिंह राजपूत, उम्र 28 वर्ष, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वह सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का बदमाश बताया जा रहा है, जिसके खिलाफ पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ने बताया कि पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया कि आरोपी 2022 से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा और वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देकर रुपये पैसों की मांग भी करता था। साथ ही उसके साथ मारपीट भी की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed