फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Raigarh gang rape case Court sent 6 accused to jail

रायगढ़ सामूहिक दुष्कर्म मामला: कोर्ट ने आरोपियों को भेजा जेल, स्थानीय लोगों में गुस्सा...घरों में दहशत का माहौल

Wed, 21 Aug 2024 08:41 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 21 Aug 2024 08:41 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक आदिवासी महिला से सामूहिक मामला सामने आने के बाद पूरा इलाका दहशत में है। घटना के बाद पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया और बुधवार को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Raigarh gang rape case Court sent 6 accused to jail
छह आरोपी पहुंचे जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पकड़े गए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म मामले में छह आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं एक नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।
विज्ञापन


सभी आरोपी पहुंचे जेल
इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला ने बताया कि गैंगरेप के 6 आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है वहीं एक नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।
विज्ञापन


19 अगस्त की शाम रायगढ़ आने के लिए बस का इंतजार कर रही महिला को कुछ युवकों ने ग्राम केसाईपाली से उठाकर पास के तालाब में ले गए। इसके बाद बारी-बारी से महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गए। इस पूरी घटना के बारे में एक स्थानीय युवक ने बताया कि सभी आरोपियों की उम्र 18 से 21 साल है और तालाब के पास लाकर लगभग पांच घंटे तक युवकों ने बलात्कार किया। आप भी सुनिये गांव केसाईपाली का युवक क्या बोला...
विज्ञापन
विज्ञापन


जनप्रतिनिधि भी नाराज 
सामूहिक बलात्कार मामले को लेकर स्थानीय जनप्रतिनधि भी नाराज हैं। इनका कहना था ऐसी घटनाओं को रोकने के लिये पुलिस सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए और त्यौहार के समय तो उनकी पेट्रोलिंग भी लगातार होनें से घटनाओं पर रोक लग सकती है। एक दर्जन से भी अधिक युवकों द्वारा बलात्कार का मामला काफी गंभीर व शर्मनाक घटना है। एक जनप्रतिनिधि होने के नाते वे पुलिस से चाहते हैं कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कडी से कडी कार्रवाई करके पीडिता के साथ न्याय करे। हमारे संवाददाता ने पुसौर ब्लॉक के जनपद उपाध्यक्ष व जनपद सदस्य के अलावा स्थानीय पत्रकार से भी बात की।

गांव में दहशत का माहौल 
गैंगरेप के बाद पूरे गांव में न केवल दहशत का माहौल है। बल्कि दिन के समय भी गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव के ग्रामीणों का कहना है कि गैंगरेप के आरोपियों को सजा होनी चाहिए। ग्रामीणों का कहना था कि पूर्वजों के समय से आज तक इस तरह की घटना हमारे गांव में नही हुई थी, ऐसी घटना यहां नही होनी चाहिए थी। दो से तीन गांव के युवकों के द्वारा इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया है। 


गांव-गांव बिक रही महुआ शराब
गांव के ग्रामीणों का यह भी कहना था कि इस तरह का घटना होना शराब के चलते हो रहा है। गांव-गांव में महुआ शराब आसानी से मिल जा रही इसी का सेवन करके आरोपी इस तरह की घटना को दिये हैं। महुआ शराब का धंधा पूरे गांव में बंद होना चाहिए। पुलिस अभी तक इस मामले में एक नाबालिग सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक अन्य आरोपी फरार है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. राहुल चौहान , 19 वर्ष
2. मोनू साहु, 23  वर्ष
3. राहुल खड़िया, 19 वर्ष
4. उत्तम मिर्धा, 20 वर्ष
5. नरेंद्र सिदार, 23  वर्ष
6. बबलू देहरिया, 19 वर्ष
7. नाबालिग बालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed