{"_id":"69e4dafc3adb502bf90da104","slug":"raigarh-a-young-woman-committed-suicide-by-consuming-poison-after-being-harassed-by-her-fiance-after-investigation-the-police-arrested-the-accused-and-sent-him-to-jail-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4185375-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: मंगेतर की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने खाया जहर, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: मंगेतर की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने खाया जहर, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके भेजा जेल
Sun, 19 Apr 2026 08:25 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 08:25 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवती के जहर सेवन कर आत्महत्या कर लेने के मामले में पुलिस ने जांच उपरांत आरोपी युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। शादी तय होनें के बाद मंगेतर की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने यह कदम उठाया था।
विज्ञापन
युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला गिरफ्तार
विस्तार
रायगढ़ जिले में युवती के जहर सेवन कर आत्महत्या कर लेने के मामले में पुलिस ने जांच उपरांत आरोपी युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। शादी तय होनें के बाद मंगेतर की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने यह कदम उठाया था। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का मई 2025 में विवाह छाल क्षेत्र के ग्राम चुहकीमार निवासी केशव पटेल 28 साल से तय हुआ था और दिसंबर में शादी होना था। शादी से एक सप्ताह पहले युवती ने अपने परिजनों को बताया कि केशव उसे धोखा दे रहा है और उसका किसी अन्य युवती के साथ प्रेम संबंध है, जिससे वह शादी करना चाहता है। केशव द्वारा लगातार फोन कर युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था, जिससे वह अत्याधिक तनाव में थी। इसी बीच युवती ने 9 सितंबर 2025 को अपने ही घर में जेवन सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में केशव ने उसी लड़की से शादी कर लिया।
विज्ञापन
इस घटना के बाद पुलिस ने जांच एवं युवती के परिजनों से पूछताछ के बाद युवती को आत्महत्या के लिये उकसाने एवं प्रताडित करने का पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने के बाद आरोपी केशव पटेल के खिलाफ धारा 108 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने विवाह तय होना और बातचीत की पुष्टि की। साथ ही यह भी बताया कि पूर्व प्रेमिका से लगातार वह संपर्क में बना हुआ था। आरोपी केशव पटेल ने पुलिस को यह भी बताया कि घटना के दिन युवती ने उसे फोन करके जहर सेवन करने की जानकारी भी दी थी। बहरहाल चक्रधर नगर पुलिस ने आरोपी युवक के घर से शादी कार्ड को जब्त करते हुए आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन