रायगढ़: जिला जेल में सजा काट रहे बंदी रखेंगे नवरात्र का उपवास, जेल प्रबंधन ने किया इंतजाम
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला जेल में इस बार भी जेल में अलग-अलग मामलों में सजा काट रहे महिला- पुरूष बंदी मां दुर्गा की प्रति आस्था रखते हुए उपवास रखने वाले हैं। जेल प्रबंधन के द्वारा इनके लिये अलग से व्यवस्था की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला जेल में इस बार भी जेल में अलग-अलग मामलों में सजा काट रहे महिला- पुरूष बंदी मां दुर्गा की प्रति आस्था रखते हुए उपवास रखने वाले हैं। जेल प्रबंधन के द्वारा इनके लिये अलग से व्यवस्था की गई है। मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिल जेल में 800 से अधिक बंदी अलग-अलग मामलो में जेल में बंद है। इनमें से 47 बंदियों ने शारदीय नवरात्र पर उपवास रखकर पूजा अर्चना करने की इच्छा जताई है। जिसमें 40 पुरूष के अलावा 7 महिलाएं शामिल है। इसमें से 30 बंदी ऐसे है जो पूरे 9 दिन उपवास रखेंगे जबकि बाकी 17 बंदी ऐसे हैं जो पांचवे और 8-9 दिन का उपवास रखेगे।
जेल में बंद बंदियों की श्रद्धा को देखते हुए इन 47 बंदियों के लिये अलग से बैरक की व्यवस्था की गई है। ताकि विधि विधान से वे पूजा पाठ भजन कीर्तन कर सकें। इस दौरान इन बंदियों के खान पान की व्यवस्था भी की गई है।
रायगढ़ जिला जेल के अधीक्षक जीएस शौरी ने बताया कि शारदीय नवरात्रि के अवसर पर जो बंदी भगवान पर आस्था रखते हुए पूजा पाठ करते हुए उपवास रखते हैं उनके लिये अलग व्यवस्था की गई है। कलश स्थापना के लिये एक अलग से बैरक की भी व्यवस्था की गई है। पूजा पाठ करने वाले श्रद्धालुओं के लिये फलाहार के साथ-साथ पूजन सामग्री के अलावा वाद्ययंत्रो की भी व्यवस्था की गई है।