Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Police revealed theft in Gajanandpuram Colony

Raigarh: गजानंदपुरम कॉलोनी में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, चार नाबालिग समेत छह लोग पकड़े गए

Mon, 21 Apr 2025 09:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 21 Apr 2025 09:02 PM IST
सार

सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से चार नाबालिगों की चोरी में संलिप्तता की सूचना मिली। सूचना के आधार पर चार किशोर बालकों को तलब किया गया, जिन्होंने पूछताछ में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

विज्ञापन
Police revealed theft in Gajanandpuram Colony
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय की एक कॉलोनी में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार नाबालिग, एक महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से हजारों रुपये के अलावा मोबाइल व साइकिल बरामद की है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र के गजानंदपुरम कॉलोनी में 18 अप्रैल को चोरी हुई थी। घटना के संबंध में मकान मालिक मनोज कुमार ओझा (उम्र 45 साल) ने कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि सुबह 10:30 बजे वह अपने घर के गेट में ताला लगाकर चांदनी चौक रायगढ़ स्थित ऑफिस गया हुआ था। शाम लगभग पांच बजे अपने घर वापस आया तो देखा घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ है। अंदर कमरे की दराज का समान बिखरा पड़ा था। अज्ञात चोरों ने दराज में रखे 2 लाख 50 हजार तथा एक एक सोने का चेन, मंगलसूत्र जुमला गायब था। चोरी की रिपोर्ट के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 331(3), 305) बीएनएस कायम कर जांच में जुट गई।  
विज्ञापन


महिला और पुरुष ने उकसाया 
सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से चार नाबालिगों की चोरी में संलिप्तता की सूचना मिली। सूचना के आधार पर चार किशोर बालकों को तलब किया गया, जिन्होंने पूछताछ में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इन बालकों को चोरी करने के लिए सूरज अग्रवाल नामक युवक और कुसुम एक्का नामक महिला द्वारा उकसाया गया था, वे लड़कों से कहा करते थे कि नाबालिगों पर कानूनी सख्ती कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरज और कुसुम को दिए पैसे
पुलिस हिरासत में आए चारों नाबालिगों ने बताया कि चोरी की रकम में से उन्होंने 45 हजार सूरज अग्रवाल को और 42 हजार रुपये कुसुम एक्का को दिए और शेष रकम को उन्होंने खानेपीने में खर्च करने की बात कही। 

गिरफ्तार आरोपी
1. सुरज अग्रवाल (20), हण्डी चौक रायगढ़  
2. कुसुम एक्का (37), जवाहर नगर रामभांठा  
3. चार बालक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed