Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Police got success recovered seven kg ganja also arrested three smugglers in Raigarh

Raigarh: पुलिस को मिली सफलता, बरामद किया सात किलो गांजा, तीन तस्करों को भी किया गिरफ्तार

Sat, 23 Nov 2024 04:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 23 Nov 2024 04:25 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए हजारों रूपये का सात किलो गांजा बरामद करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा है।

विज्ञापन
Police got success recovered seven kg ganja also arrested three smugglers in Raigarh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए हजारों रूपये का सात किलो गांजा बरामद करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

 
मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ पुलिस अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस की लगातार कार्रवाई के तहत कल तीन अलग-अलग मामलों में 7 किलो गांजा जब्त किया गया, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 82 हजार रूपये है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। 

विज्ञापन

 

पहला मामला

पहली कार्रवाई में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी कोतवाली सुखनंदन पटेल को मुखबिर से सूचना मिली कि राजापारा राजमहल के पास एक व्यक्ति लाल रंग की प्लेजर स्कूटी (क्रमांक सीजी 13 यूबी 6834) में गांजा बेचने की फिराक में है। इस सूचना पर उप निरीक्षक ऐनु देवांगन की टीम ने तत्काल मौके पर दबिश देकर 40 वर्षीय आरोपी अजमत खान को पकड़ा। स्कूटी की डिक्की से दो पैकेट में 2 किलो गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि स्कूटी रविशंकर देवांगन की है और दोनों ओडिशा से गांजा लेकर आए थे। गांजा की डिलीवरी करने जा रहा था कि रास्ते में स्कुटी खराब हो गई थी, पुलिस ने रविशंकर को भी चांदनी चैक से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी अजमत खान पिता युनुस खान उम्र 40 वर्ष निवासी राजापारा रायगढ़, रविशंकर देवांगन पिता स्व गंगाजय देवांगन उम्र 49 वर्ष निवासी पैलेस रोड कोष्टापारा रायगढ़ के कब्जे से 2 किलो गांजा कीमत 20 हजार, स्कूटी सीजी 13 यूबी 6834 कीमत 10 हजार और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 


दूसरा मामला
दूसरे मामले में जूटमिल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस ने छातामुडा बाईपास चैक के पास संदिग्ध अजय यादव को पकड़ा। युवक के पास से कपड़े के थैले में 2 किलो गांजा कीमत 24 हजार बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा को विधिवत जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। 


तीसरा मामला
इसी तरह के तीसरे मामले में छाल थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम लामीखार डिही चैक पर एक व्यक्ति गांजा रखकर बिक्री करने ग्राहक तलाश रहा है, मुखबिर सूचना पर छाल पुलिस ने दबिश दी। वहां 32 वर्षीय आरोपी वेदप्रकाश यादव उर्फ बिट्टू को 3 किलो 163 ग्राम गांजा कीमत 38 हजार के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गांजा को गवाहों की मौजूदगी में जब्त किया और आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस का मामला दर्ज किया। इस कार्रवाई में एएसआई उदय सिंह सिदार, आरक्षक गोविंद बनर्जी, हरेन्द्र पाल जगत और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

 

आगे भी जारी रहेगा अभियान
इस संबंध में रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार सख्ती से जारी रहेगा। पुलिस की यह कार्रवाई जिले में अपराधियों को कड़ा संदेश है कि अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed