Raigarh: तीन बाइक चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो की तलाश जारी
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने साप्ताहिक बाजार से मास्टर की जरिये बाईक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे बाईक चोर गिरोह के तीन आरोपियों को पकड़ा है जबकि दो आरोपी अभी भी दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने साप्ताहिक बाजार से मास्टर की जरिये बाईक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे बाईक चोर गिरोह के तीन आरोपियों को पकड़ा है जबकि दो आरोपी अभी भी दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। उक्त मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक शहर सहित ग्रामीण इलाकों में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुसौर पुलिस लगातार संदिग्धों पर निगाह रख रही थी। इसी क्रम में 31 मई को कोड़ातराई मार्ग पर एक युवक के बाइक बेचने के लिए ग्राहक तलाशने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम तेतला से संदेही गौरीशंकर दास (19 वर्ष), निवासी ट्रांसपोर्टनगर सांगीतराई, थाना जूटमिल, को पकड़ा गया। पूछताछ में युवक ने बाइक चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि वह अपने अन्य साथियों विकेश महंत, मोहन महंत, दुरेन्द्र मैत्री और गौतम पटेल के साथ पिछले तीन-चार महीनों से साप्ताहिक बाजारों में मास्टर चाबी से बाइक चोरी कर उनके साथियों के साथ सस्ते दामों में बेच रहा था।
घर के पीछे छिपाकर रखा था चोरी की बाईक
गौरीशंकर के निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर के पीछे छिपाकर रखी गई 6 बाइकें बरामद की गईं, जिनमें से एक बाइक 29 मई को ग्राम चिखली से चोरी की गई थी, जिसकी रिपोर्ट थाना पुसौर में दर्ज है। आगे की पूछताछ और दबिश के बाद गिरोह के दो अन्य सदस्य आरोपी दुरेन्द्र मैत्री और गौतम पटेल को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने भी अपने साथियों के साथ मिलकर बाजारों से बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। दुरेन्द्र के मेमोरेण्डम पर और 3 बाइक बरामद की गईं।
दो आरोपियों की तलाश जारी
गिरोह के दो सदस्य विकेश महंत और मोहन महंत फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। गिरोह द्वारा संगठित तरीके से अपराध करने के कारण प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2), 317(2), 317(4), 3(5) बीएनएस जोड़ी गई है। बरामद कुल 9 बाइक की अनुमानित कीमत 4 लाख रुपये है।
इन इलाको से भी चुराई बाइक
बाईक चोर गिरोह ने शहर के अलग-अलग इलाको से भी 06 बाईक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है जिसमें कोतवाली, कोतरारोड़, चक्रधरनगर, पुसौर, भूपदेवपुर एवं सरिया (जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़) थाना क्षेत्रों में दर्ज चोरी के मामलों से संबंधित हैं। आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।