{"_id":"6888ced3d71902c63109274c","slug":"panchs-opened-a-front-against-sarpanch-mayaram-oraon-reached-the-collector-with-a-complaint-in-raigarh-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ : पंचों ने सरपंच मयाराम उरांव के खिलाफ खोला मोर्चा, शिकायत लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ : पंचों ने सरपंच मयाराम उरांव के खिलाफ खोला मोर्चा, शिकायत लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे
Tue, 29 Jul 2025 07:45 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 29 Jul 2025 07:45 PM IST
सार
रायगढ़ जिला मुख्यालय से महज 08 किलोमीटर की दूरी में स्थित ग्राम धनागर गांव के ग्रामीण और पंचों ने अपने ही सरपंच मयाराम उरांव के खिलाफ शिकायत लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे।
विज्ञापन
पंचों ने सरपंच के खिलाफ खोला मोर्चा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायगढ़ जिला मुख्यालय से महज 08 किलोमीटर की दूरी में स्थित ग्राम धनागर गांव के ग्रामीण और पंचों ने अपने ही सरपंच मयाराम उरांव के खिलाफ शिकायत लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे। गांव के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सरपंच के द्वारा गांव की सरकारी जमीन कब्रिस्तान पर जिंदल कंपनी के फ्लाईएश को गिरवा दिया गया है। जिससे मवेशी यहां फंसकर मर रहे हैं।
विज्ञापन
धनागर गांव के सैकड़ो ग्रामीण आज दोपहर जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्टर के शिकायत करते हुए बताया कि ग्राम पंचायत के सरकारी कब्रीस्तान में ग्राम सरपंच के द्वारा जिंदल से निकलने वाले जहरीले फ्लाईएश को बिना किसी ग्रामीणों की सहमति के 40 से 50 डंपर गिराया गया है। गांव के ग्रामीणों का कहना था कि जब वे सरपंच से इसकी शिकायत करने पहुंचे तो उन्हें तुम लोग कौन होते हो सवाल पूछने वाले कहा गया।
विज्ञापन
गांव के ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी कब्रीस्तान पर सरपंच के द्वारा फ्लाईएश गिराने की शिकायत उन्होंने पर्यावरण विभाग के अलावा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी की है। इसके बावजूद सरपंच के द्वारा उक्त फ्लाईएश को नही हटवाया गया है। जिससे गांव के मवेशियों की दलदल में फंस कर मर रहे है। जिसका कंकाल भी वहां मिल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले एक बछड़ा भी उस दलदल में फंस गया था जिसे बहुत मुश्किल से बाहर निकाला जा सका। आने वाले दिनों में और भी मवेशियों की उस दलदल में फंसने की संभावना बनी हुई है। इस लिहाज से गांव के ग्रामीणों ने आज जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधीश से पूरे मामले की शिकायत करते हुए फ्लाईएश हटवाने हेतु आदेशित करने की मांग की गई है।
विज्ञापन