{"_id":"6832aa47186fcd8b240e97bc","slug":"one-person-died-due-to-collision-with-an-unknown-vehicle-in-raigarh-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh Accident: सड़क किनारे टहल रहे ग्रामीण को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत; परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh Accident: सड़क किनारे टहल रहे ग्रामीण को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत; परिजनों में कोहराम
Sun, 25 May 2025 10:57 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 25 May 2025 10:57 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सड़क किनारे टहल रहे एक ग्रामीण को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सड़क किनारे टहल रहे एक ग्रामीण को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में शुरू कर दी है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, अमन कुमार महंत ने पुसौर थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि उसके पिता ग्राम चिखली में स्थित मेहमान ढाबा में काम करते थे और वहीं रहते थे। कल उसे सूचना मिली की सड़क किनारे टहलते समय अज्ञात वाहन के चालक ने उसके पिता को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन