{"_id":"67f6194a20ee1628b20c311d","slug":"old-man-who-went-to-take-bath-in-raigarh-died-due-to-drowning-2025-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: रायगढ़ में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत, आज रेस्क्यू के बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: रायगढ़ में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत, आज रेस्क्यू के बाद मिला शव
Wed, 09 Apr 2025 12:23 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:23 PM IST
सार
रायगढ़ जिले में नदी में नहाने गए बुजुर्ग का शव मिल गया है। बुजुर्ग की गहरे पानी में डूबने से मौत हुई है। यह पूरा मामला तमनार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
तमनार थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नदी नहाने गए बुजुर्ग की गहरे पानी में डूबकर मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पीएम के लिये अस्पताल भेजा। जिसके बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई। मामला तमनार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सलिहारी निवासी चतुर सिंह मांझी 62 साल कल दोपहर नहाने के लिये कसडोल के पीछे स्थित केलो नदी गए थे। देर रात तक बुजुर्ग के घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए।
विज्ञापन
नदी किनारे बुजुर्ग का कपड़ा मिला था। जिसे देखते हुए प्रथम दृष्टया ही आशंका जताई जा रही थी कि गहरे पानी में डूबकर बुजुर्ग समा गया होगा। परिजनों की सूचना के बाद तमनार पुलिस बुजुर्ग को ढूंढने नदी में रेस्क्यू किया। इसी दौरान आज सुबह कसडोल आईटीआई के पीछे बुजुर्ग का शव पानी में तैरता हुआ मिला। जिसके बाद पुलिस मृतक के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन