फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Minor after befriending her on Facebook accused arrested while middle aged man attacked with a sickle in Raiga

Raigarh: फेसबुक में दोस्ती कर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, वहीं अधेड़ पर टांगी से हमला, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 18 Jun 2025 08:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 18 Jun 2025 08:17 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में फेसबुक से दोस्ती कर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। गेहूं बाड़ी बकरी चराने की बात पर अधेड़ ग्रामीण पर जानलेवा हमला करते हुए टांगी से वार करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के बेटी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Minor after befriending her on Facebook accused arrested while middle aged man attacked with a sickle in Raiga
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिले में फेसबुक से दोस्ती कर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।  मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले की धरमजयगढ़ थाने की पुलिस टीम ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला सक्ती के बाराद्वार निवासी आरोपी युवक ईश्वर चैहान पिता स्व. सीताराम चैहान (उम्र 22 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


पीड़िता द्वारा यह मामला पहले थाना बाराद्वार में दर्ज कराया गया था, जहां बिना नंबरी अपराध कायम करते हुए केस डायरी धरमजयगढ़ थाना को आज दिनांक 17 जून को हस्तांतरित की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए धरमजयगढ़ थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर ने आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 96, 65(1) बीएनएस 4, 6 पोक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। साथ ही पीड़िता से पूछताछ कर पूरी जानकारी जुटाई गई, जिसमें सामने आया कि दो वर्ष पूर्व फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान ईश्वर चैहान से हुई थी। बाद में मोबाइल पर नियमित बातचीत शुरू हुई, इसी दौरान आरोपी ने प्रेम व शादी का झांसा देकर भरोसा जीत लिया।
विज्ञापन


पीड़िता के बताया था कि 22 जून 2024 को आरोपी ईश्वर चैहान उसे रायगढ़ से बस के माध्यम से अपने घर बाराद्वार ले गया, जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के गांव में दबिश देकर उसे हिरासत में लिया, पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Minor after befriending her on Facebook accused arrested while middle aged man attacked with a sickle in Raiga
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गेहूं बाड़ी बकरी चराने की बात पर अधेड़ ग्रामीण पर जानलेवा हमला करते हुए टांगी से वार करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के बेटी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कापू थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक कापू थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए यशोदा दास महंत ने बताया कि 16 जून की रात करीब 8ः30 बजे उसके पिता दयालु दास महंत 55 सालए गांव के पियर दास के घर के पास खड़े थेए तभी गांव का ही पुरन साय राठिया ;उम्र 55 वर्षद्ध वहां पहुंचा और आरोप लगाने लगा कि यशोदा उसकी गेहूं बाड़ी खेत में  बकरी चरा रही थी। इस पर दोनों में कहासुनी हुईए जिसमें दयालु दास ने समझाया कि गांव के सभी लोग बकरी चराते हैंए यह कोई नई बात नहीं है।

घायल का अस्पताल में चल रहा उपचार
विवाद बढ़ते ही पुरन साय राठिया ने दयालु दास को अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। डरा.सहमा दयालु दास घर की ओर लौटने लगाए तभी पुरन साय अपने घर से टांगी लेकर आया और पीछे से दौड़कर दयालु दास पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में दयालु दास को तुरंत ग्रामीणों द्वारा कापू अस्पताल पहुंचाया गयाए जहां उनका इलाज जारी है।

आरोपी को भेजा गया जेल 
घटना की सूचना पर कापू पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पुरन साय राठिया के खिलाफ धारा 109ए 296ए 351;3द्ध भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed