Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Man lured minor into love trap and took her away with him in Raigarh

रायगढ़: नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर भगा ले गया अपने साथ, आरोपी समेत दो गिरफ्तार

Tue, 30 Sep 2025 09:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 30 Sep 2025 09:48 PM IST
सार

रायगढ़ जिला मुख्यालय में इंस्टाग्राम में नाबालिग से दोस्ती कर प्रेम जाल में फंसाकर अपने सहयोगी की मदद से बालिका को भगा ले जाने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Man lured minor into love trap and took her away with him in Raigarh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिला मुख्यालय में इंस्टाग्राम में नाबालिग से दोस्ती कर प्रेम जाल में फंसाकर अपने सहयोगी की मदद से बालिका को भगा ले जाने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।   29 सितंबर को नाबालिग बालिका की मां ने कोतरारोड़ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कि 28 सितंबर की शाम अखिल सिदार शादी का झांसा देकर उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 87 बीएनएस और 12 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि बालिका की पहचान जून 2025 में इंस्टाग्राम के माध्यम से अखिल सिदार से हुई थी। दोनों में मोबाइल और वीडियो कॉल पर बातचीत होती थी और अखिल लगातार शादी का भरोसा दिलाता था। 28 सितंबर को वह मोटरसाइकिल से आया और बालिका को रायगढ़ रेलवे स्टेशन लेकर गया, जहां उसका साथी धर्मेन्द्र भी मौजूद था। बालिका ने घर लौटने की जिद की तो दोनों उसे घर के पास छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन


कोतरा रोड़ थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज और उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश की। इस दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अखिल सिदार उर्फ घनश्याम सिदार (21 वर्ष) और धर्मेन्द्र सिंह मरावी (23 वर्ष) दोनों निवासी डोगीपेन्ड्री थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा को रायगढ़ रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (सीजी 11 बीके 3774) जब्त की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed