{"_id":"693546ce44ad7d798c00d3c2","slug":"man-died-by-drowning-in-pond-due-to-epileptic-fit-while-bathing-in-raigarh-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh News: तालाब में नहाने गए व्यक्ति की मिर्गी आने से डूबकर मौत, गैरेज की दुकान का करता था संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh News: तालाब में नहाने गए व्यक्ति की मिर्गी आने से डूबकर मौत, गैरेज की दुकान का करता था संचालन
Sun, 07 Dec 2025 02:50 PM IST
राहुल तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: राहुल तिवारी
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:50 PM IST
सार
रायगढ़ जिले के कलमी गांव स्थित तालाब में नहाने गए मंगलूडीपा निवासी वरुण सिंह की मिर्गी का दौरा पड़ने से डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर कोतरा रोड पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
तालाब में डूबकर व्यक्ति की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तालाब में डूबकर एक मिर्गी मरीज की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, कोतरा रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मंगलूडीपा निवासी वरुण सिंह (40 वर्ष), जो कोसमनारा चौक के पास गैरेज दुकान का संचालन करता था। बीते दिन दोपहर नहाने के लिए कलमी गांव के पास स्थित एक तालाब में गया। वहां अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से पानी में डूबकर मौत हो गई। गांव के ग्रामीणों ने तालाब में युवक का शव देखकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
तालाब में युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही कोतरा रोड पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन