{"_id":"6aded7a6deb7b017c90fd75f","slug":"raigarh-five-held-for-killing-man-during-robbery-attempt-to-fund-biryani-four-accused-are-minors-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ में सनसनीखेज वारदात: बिरयानी और नशे के लिए बदमाशों ने सड़क किनारे सो रहे शख्स को गोद डाला, 5 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ में सनसनीखेज वारदात: बिरयानी और नशे के लिए बदमाशों ने सड़क किनारे सो रहे शख्स को गोद डाला, 5 गिरफ्तार
Mon, 26 Oct 2026 10:02 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 26 Oct 2026 10:02 AM IST
सार
बिरयानी खाने के लिए पैसे जुटाने के इरादे से लूट करने निकले युवकों ने विरोध करने पर एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने 19 वर्षीय युवक और चार नाबालिगों सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
हिरासत में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
नशे की सनक और बिरयानी खाने के लिए पैसे जुटाने की कोशिश में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। जूट मिल थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास हुई इस वारदात में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार नाबालिग हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने सड़क किनारे सो रहे एक व्यक्ति से लूटपाट की कोशिश की। विरोध करने पर उस पर चाकू से कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है हालांकि अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
लूट का विरोध करने पर चाकू से किया हमला
पुलिस के मुताबिक ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति सो रहा था। इसी दौरान नशे में धुत आरोपी पैसों का इंतजाम करने वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि वे बिरयानी खाने के लिए रुपये जुटाना चाहते थे। आरोपियों ने सो रहे व्यक्ति की जेब से रुपये और मोबाइल निकालने की कोशिश की। इसी दौरान व्यक्ति जाग गया और उसने विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर चाकू से कई वार कर दिए। उसके सीने, पीठ, कंधे और जांघ पर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी उसकी जेब से 700 रुपये लेकर फरार हो गए।
CCTV फुटेज और मुखबिरों की मदद से खुलासा
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: रायगढ़: इस मंदिर में शरद पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब,सदियों पुरानी परंपरा के तहत हुई सैकड़ों बकरों की बलि
जांच के दौरान 15 से 16 वर्ष की उम्र के लड़कों के इस वारदात में शामिल होने के सुराग मिले। इसके बाद पुलिस ने मिट्ठूमुड़ा, बजरंगपारा और सांगीतराई इलाके में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय राजेश्वर सारथी उर्फ समारू और चार नाबालिगों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद पांचों को मामले में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, खून से सने कपड़े और एक मोटर साइकिल जब्त की है। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
रात में अकेले मिलने वाले लोगों को बनाते थे निशाना
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने नशे का आदी होने और कबाड़ चोरी जैसी गतिविधियों में शामिल रहने की जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जैसे स्थानों पर रात में अकेले घूमने वाले यात्रियों, बुजुर्गों और नशे की हालत में मौजूद लोगों को निशाना बनाते थे। वे उनसे नकदी और मोबाइल लूटकर खाने-पीने तथा नशे के सामान के लिए पैसे जुटाते थे।
पुलिस के मुताबिक वारदात वाली रात भी आरोपी रुपये जुटाने के इरादे से निकले थे। सड़क किनारे सो रहे व्यक्ति ने जब लूटपाट का विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।