फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Last night a thief robbed three shops stole goods worth lakhs police investigating in Raigarh

रायगढ़: बीती रात चोर ने तीन दुकानों में किया हाथ साफ, लाखों का माल पार, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 24 Aug 2025 03:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 24 Aug 2025 03:52 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में बीती रात अज्ञात चोर उपर के रास्ते दुकान में घुसकर एक रात में ही तीन दुकानों से  लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
Last night a thief robbed three shops stole goods worth lakhs police investigating in Raigarh
पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में बीती रात अज्ञात चोर उपर के रास्ते दुकान में घुसकर एक रात में ही तीन दुकानों से  लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। आज सुबह मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम फारेसिंक एक्सपर्ड के अलावा डाग स्वायड के साथ मौके पर पहुंचकर अज्ञात चोरों की पतासाजी में जुट गई है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अशर्फी देवी अस्पताल के पास स्थित दो मेडिकल दुकान आॅल इज वेल मेडिकल दुकान, मित्तल मेडिकल के अलावा एक इलेक्ट्रानिक दुकान देवशर में अज्ञात चोरों ने घुसकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन


आज सुबह एक रात में तीन दुकानों में चोरी की घटना के बाद पूरे शहर में हडकंप की स्थिति निर्मित हो गई। जिसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस, फारेंसिक एक्सपर्ट, डाॅग स्वायड के अलावा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर अज्ञात चोरों की पतासाजी में जुट गई है। बताया जा रहा है कि आल इज वेल मेडिकल दुकान से 1 लाख के आसपास और देवशर इलेक्ट्रानिक से 15 हजार के आसपास नगदी रकम चोरी हुई। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है, जांच के उपरांत ही कितने की चोरी हुई है उसका पता चल सकेगा।  
विज्ञापन


मेडिकल दुकान संचालक कलमजीत ने बताया कि कल रात को दुकान बंद करके वह अपने घर चला गया था। आज सुबह जब दुकान खोला तो गल्ले में रखे पैसे गायब मिले। पीछे की तरफ से अज्ञात चोर घुसा और उपर के रास्ते से दुकान में घुसकर चोरी की है। एक साल पहले भी उनके दुकान में चोरी हो चुकी है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो चोर दिख रहे हैं।  इस मामले में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने बताया कि रूपेन्द्र पटेल अस्पताल के पास स्थित आॅल इज वेल मेडिकल दुकान में चोरी की सूचना के बाद वे अपनी टीम के साथ पहुंचे हैं। यहां पर तीन दुकानों में चोरी होनें की जानकारी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed