{"_id":"678a17f69124ed7b810b5374","slug":"it-raid-on-the-establishments-of-sanjay-and-bajrang-agarwal-panic-among-traders-in-raigarh-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: संजय और बजरंग अग्रवाल के प्रतिष्ठानों पर आईटी की रेड, व्यापारियों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: संजय और बजरंग अग्रवाल के प्रतिष्ठानों पर आईटी की रेड, व्यापारियों में मचा हड़कंप
Fri, 17 Jan 2025 02:12 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 17 Jan 2025 02:12 PM IST
सार
राजधानी रायपुर के बड़े ठेकेदार संजय और बजरंग अग्रवाल के ठिकानों पर आईटी ने छापेमारी की है। रायगढ़ सहित रायपुर के घरों के साथ अन्य ठिकानों पर जांच चल रही है।
विज्ञापन
संजय और बजरंग अग्रवाल के प्रतिष्ठानों पर आईटी की रेड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर के बड़े ठेकेदार संजय और बजरंग अग्रवाल के ठिकानों पर आईटी ने छापेमारी की है। रायगढ़ सहित रायपुर के घरों के साथ अन्य ठिकानों पर जांच चल रही है। रायगढ़ में राधेश्याम लेन्ध्रा के फर्म में ओडिसा से टीम पहुंची है। ऑफिस का गेट बंद करके जांच की जा रही है। चार से पांच गाड़ियों में टीम पहुंची हुई है। जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा। आईटी की छापेमारी से रायगढ़ के अन्य व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। आरएसए इंफ्रा कंपनी (राधे श्याम अग्रवाल) के मालिक हैं संजय अग्रवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयकर विभाग की टीन ने राजधानी रायपुर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। आईटी ने निर्माण कंपनी और रेलवे ठेकेदार के ठिकानों पर रेड मारी है। टीम ने आरएसए इंफ्रा कंपनी (राधेश्याम अग्रवाल) के मालिक संजय अग्रवाल के अवंति विहार स्थित मकान और कार्यालय समेत उनके भाई रेलवे ठेकेदार बजरंग अग्रवाल के अवंति विहार स्थित घर और ऑफिस पर दबिश दी है। इस कार्रवाई में आईटी के 12 से अधिक अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन