{"_id":"67682a784c0a529cd9023e18","slug":"indecent-behaviour-with-police-who-arrived-after-being-informed-about-event-in-raigarh-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: इवेंट की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ अभद्रता, हथियार दिखाते हुए जान से मारने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: इवेंट की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ अभद्रता, हथियार दिखाते हुए जान से मारने की कोशिश
Sun, 22 Dec 2024 08:34 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 22 Dec 2024 08:34 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में इवेंट की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस डायल 112 के जवान के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए हथियार दिखाने की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में इवेंट की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस डायल 112 के जवान के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए हथियार दिखाने की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। उक्त मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक डायल 112 वाहन के आरक्षक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने साथी दयाराम के साथ एक इवेंट प्राप्त होनें पर वह टपरदा गांव पहुंचा था।
विज्ञापन
जहां परमेश्वर सिदार ने उन्हें बताया कि गांव का बहादुर खुंटे उसे और उसके परिवार को चाकूनुमा हथियार दिखाकर मारने की धमकी दे रहा है। इस सूचना के बाद दोनो पुलिस जवान जब बहादुर खंुटे के घर पहुंचे और घर खुलवाया तो आरोपी दरवाजा खोलकर दोनों पुलिस जवानों को ही जान से मार दूंगा कहते हुए गाली गलौज करना शुरू कर दिया। साथ ही साथ घर से अंदर से तलवार नुमा हथियार लेकर बाहर निकल आया।
विज्ञापन
दोनों पुलिस जवानों ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया परंतु वह उनकी एक बात नही सुना उल्टा धक्का मुक्की करने पर उतारू हो गया और धक्का देकर जमीन में गिरा दिया। जिसके बाद पास खड़े अन्य पुलिस अधिकारी बीच बचाव किया गया। बहरहाल आरक्षक की शिकायत के बाद पुसौर पुलिस ने आरोपी बहादुर खुंटे को शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, हथियार दिखाने के अलावा धक्का मुक्की करने के मामले में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।
विज्ञापन