फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   husband murdered his wife in minor dispute over cooking chicken

चिकन न बनाने की सजा मौत: पत्नी ने किया इनकार, पति ने लोहे की फूंकनी से पीट-पीटकर मार डाला; लाश रस्सी से लटकाई

Fri, 09 Jan 2026 09:34 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 09 Jan 2026 09:34 PM IST
सार

रायगढ़ में मामूली विवाद में पति जल्लाद बन गया। पति-पत्नी के बीच मुर्गा-मटन बनाने को लेकर हुए मामूली विवाद में पत्नी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया।

विज्ञापन
husband murdered his wife in minor dispute over cooking chicken
आरोपी पति पुलिस की कैद में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम काराडेगा पटेलपारा में 24 दिसंबर की शाम को एक पति ने मामूली विवाद के चलते अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी गिरधारी पैकरा (27) ने अपनी पत्नी डिजेश्वरी पैकरा (24) की लोहे की फुंकनी, परसूल और रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन

आत्महत्या का रूप देने का प्रयास
घटना को अंजाम देने के बाद, आरोपी गिरधारी पैकरा ने साक्ष्य छुपाने और घटना को आत्महत्या का रूप देने के इरादे से अपनी पत्नी के शव को फंदे पर लटका दिया। उसने पुलिस को भी यही झूठी जानकारी दी कि उसकी पत्नी ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में खुला राज
मामले की सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने शव की जांच के बाद हत्या का संदेह जताया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी गिरधारी पैकरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह बिना पूछे मुर्गा-मटन लेकर घर पहुंचा था, जिस पर पत्नी ने नाराजगी जताई थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और उसने गुस्से में आकर पत्नी की हत्या कर दी।

विज्ञापन

आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
पुलिस ने आरोपी गिरधारी पैकरा को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और घरेलू हिंसा के मामलों पर एक बार फिर सवाल खड़े करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed