फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Husband got his wife and two children killed hired friend to kill him in Raigarh

Raigarh: पति ने करवाई पत्नी और दो बच्चों की हत्या, दोस्त को दी थी सुपारी, जानें पूरा मामला

Tue, 27 May 2025 03:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 27 May 2025 03:29 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में 22 मई की सुबह एक मकान में चार दिन पुरानी महिला और उसके दो बच्चों लाश मिलने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने कातिल को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Husband got his wife and two children killed hired friend to kill him in Raigarh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिले में 22 मई की सुबह एक मकान में चार दिन पुरानी महिला और उसके दो बच्चों लाश मिलने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने कातिल को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पति ने आए दिन झगड़ा को लेकर योजना बनाते हुए अपने ही एक साथी को 5 डिसमिल जमीन और मुआवजे से कुछ राशि देने का लालच देकर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया था। जिले के छाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कीदा में 22 मई को गांव के सरपंच सीताराम राठिया ने थाना छाल में सूचना दी कि महेंद्र साहू के घर से तेज बदबू आ रही है, जिससे किसी अनहोनी की आशंका जताई गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल, एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल, छाल, घरघोड़ा पुलिस, साइबर सेल, एफएसएल और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


शरीर पर मिले गंभीर घाव 
दरवाजा तोड़ने पर घर के भीतर खाट पर सुकांति साहू (35), उसका पुत्र युगल (15) और पुत्री प्राची (12) के सड़े-गले शव मिले, जिनके शरीर पर धारदार हथियार के गंभीर घाव थे। शवों की स्थिति देखकर स्पष्ट था कि हत्या कई दिन पूर्व की गई थी। छाल पुलिस ने तत्काल मर्ग कायम कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही थी।  
विज्ञापन


महेन्द्र दोस्तों के साथ घर में करता था पार्टी 
प्रारंभिक जांच में ही मृतका का पति महेंद्र साहू पर शुरू से ही शक गहराया था। गवाहों और मृतका के मायके वालों ने बताया कि महेंद्र साहू उसकी पत्नी के साथ कई बार बुरी तरह से मारपीट किया था, महेंद्र अक्सर अपने दोस्तों को घर में बुलाकर पार्टी मानता जो सुकांति को पसंद नहीं थी। पुलिस अधीक्षक ने महेंद्र और उसके दोस्तों पर फोकस करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे बनाई हत्या की योजना
पुलिस को मजबूत साक्ष्य मिलते ही संदेहियों से पूछताछ की गई तो अंततः महेंद्र साहू और उसके दोस्त भागीरथी राठिया ने अपना अपराध कबूल करते हुए बताया कि महेंद्र ने अपनी पत्नी के आए दिन झगड़ा विवाद को लेकर कर उसकी हत्या की योजना रची। हत्या के बदले अपने दोस्त भागीरथी राठिया को 5 डिसमिल जमीन और मुआवजे से कुछ राशि देने का वादा किया गया।

पुलिस को गुमराह करने का प्रयास
प्लान के तहत महेंद्र पहले ही घर का दरवाजा का कुण्डी को राड से इस तरह ढीला कर चुका था जिससे दरवाजा बाहर से आसानी से खुल सके। योजना के मुताबिक महेंद्र सोमवार को गांव से बाहर चला गया और रात में भागीरथी ने सुनसान का फायदा उठाकर टांगी से पहले सुकांति की, फिर उसके बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी।


दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल 
पुलिस ने भागीरथी के मेमोरेंडम पर ई-साक्ष्य से वीडियो ग्राफी फोटोग्राफी कर घटना में प्रयुक्त हथियार (टांगी) और महेंद्र के मेमोरेंडम पर दरवाजा ढीला करने में उपयोग की गई लोहे की रॉड को बरामद किया है। वारदात में आरोपियों की संख्या और षड्यंत्र को लेकर धारा 61(2), 3(5) बीएनएस बढ़ाया गया है, दोनों आरोपियों को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed