{"_id":"67e6ab02c200c44f7a0cf895","slug":"harassment-for-four-years-on-the-pretext-of-marriage-police-sent-deceitful-lover-to-jail-in-raigarh-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: शादी का झांसा देकर चार साल तक किया दुष्कर्म, फरेबी आशिक को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: शादी का झांसा देकर चार साल तक किया दुष्कर्म, फरेबी आशिक को पुलिस ने भेजा जेल
Fri, 28 Mar 2025 07:58 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 28 Mar 2025 07:58 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवती को शादी का झांसा देकर चार साल तक संबंध बनाने के बाद शादी से मुकरने वाले फरेबी आशिक को पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गुरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवती को शादी का झांसा देकर चार साल तक संबंध बनाने के बाद शादी से मुकरने वाले फरेबी आशिक को पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक घरघोड़ा थाने में पीड़िता ने 27 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि खीरसागर सिदार 27 साल निवासी बरकसपाली से उसकी जान-पहचान चार साल पहले हुई थी। इस दौरान खीरसागर ने शादी का वादा कर उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया और शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने बताया कि मई 2021 में जब उसके माता-पिता घर से बाहर गए थे, तब खीरसागर ने जबरदस्ती संबंध बनाए। इसके बाद हर बार शादी का झांसा देकर वह उसे शोषित करता रहा।
विज्ञापन
पीडिता ने बताया कि 19 मार्च को पता चला कि खीरसागर की सगाई किसी और लड़की से हो चुकी है। जब उसने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने कहा कि उसकी मर्जी के बिना यह सगाई हो रही है और वह शादी उसी से करेगा, कहकर सफाई दिया युवती को भरोसा दिलाने के लिए 23 मार्च को खीरसागर उसके माता-पिता के सामने शादी की बात करने आया और उसे अपने घर ले गया। लेकिन वहां पहुंचते ही परिवार के विरोध के बाद खीरसागर ने शादी से इनकार कर दिया और युवती को अकेला छोड़ दिया।
विज्ञापन
युवती की रिपोर्ट के बाद घरघोड़ा थाना प्रभारी रामकिंकर यादव के नेतृत्व में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी खीरसागर सिदार के खिलाफ धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने पर्याप्त सबूतों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन