फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   group of 17 elephants seen roaming around panic among working people in Raigarh

Raigarh: विचरण करते दिखा 17 हाथियों का दल, काम करने वाले लोगों में दहशत

Sun, 13 Jul 2025 02:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 13 Jul 2025 02:50 PM IST
सार

रायगढ़ के धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में रविवार की सुबह 17 हाथियों का दल रेलवे ब्रिज के किनारे विचरण करते हुए नजर आया है। जिसके बाद से इस इलाके में काम करने वाले लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है।

विज्ञापन
group of 17 elephants seen roaming around panic among working people in Raigarh
17 हाथियों का दल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ के धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में रविवार की सुबह 17 हाथियों का दल रेलवे ब्रिज के किनारे विचरण करते हुए नजर आया है। जिसके बाद से इस इलाके में काम करने वाले लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। हाथी मित्र दल की टीम लगातार हाथियों के इस मूवमेंट पर नजर रखते हुए लोगों को सावधानी पूर्वक आवागमन करने को कहा जा रहा है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के जंगलों में इन दिनों जहां 150 से अधिक हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं। जिले में हाथियों की बड़ी संख्या होनें से हाथी प्रभावित गांव में भी दहशत का माहौल देखा जा रहा है। रविवार की सुबह हाथी मित्र दल की टीम ने छाल रेंज के एडु परिसर के बंधानीपतरा के पास स्थित रेलवे के ब्रिज नंबर 09 के पास 17 हाथियों के दल को विचरण करते हुए ड्रोन कैमरे में कैद किया है। 
विज्ञापन


रेल लाइन के पास काम करने वाले लोगों ने बताया कि हाथी प्रभावित इलाके में वे लोग डरे सहमें काम करते हैं इस दौरान अगर हाथी उनके करीब पहुंचता है तब वे लोग डर के मारे पेड़ में चढ़ जाते हैं और हाथी के जाने के बाद ही पेड से उतरते हैं। हाथी मित्र दल की टीम अनहोनी घटना को रोकने पूरी तरह से सजग है और  लगातार हाथियों के मूवमेंट पर नजर रख रही है। साथ ही साथ गांव के ग्रामीणों को सावधानी पूर्वक आवागमन करने को कहा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed