Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Going near the waterfall bathing and jumping from above is prohibited in Raigarh

चेतावनी: झरने के पास जाना, नहाना और ऊपर से कूदना मना है, जानें पुलिस ने बोर्ड में ऐसा क्यों लिखा

Tue, 29 Jul 2025 05:37 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 29 Jul 2025 05:37 PM IST
सार

रायगढ़ जिला मुख्याालय से महज 10 किलोमीटर दूर स्थित परसदा वाटरफाल में नहाने और उपर से कूदने पर अब पूरी तरह प्रतिबंद लगा दिया गया है।

विज्ञापन
Going near the waterfall bathing and jumping from above is prohibited in Raigarh
झरने के पास जाना मना है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिला मुख्याालय से महज 10 किलोमीटर दूर स्थित परसदा वाटरफाल में नहाने और उपर से कूदने पर अब पूरी तरह प्रतिबंद लगा दिया गया है। रायगढ़ पुलिस ने बलौदाबाजार में हुई घटना को देखते हुए चेतावनी का बोर्ड लगा दिया है। साथ ही अब यहां नियमित पेट्रोलिंग शुरू कर दी गई है। जिससे वाटरफाल में अब सन्नाटा देखा जा रहा है। रायगढ़ जिले में प्रकृति की गोद में बसा परसदा वाटरफॉल बरसात के मौसम में अपनी पूरी खूबसूरती से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। रोजाना सैकड़ों की संख्या में पर्यटक सैर-सपाटे के अलावा पिकनिक मनाने के लिए यहां पहुंच रहे थे। यहां पहुंचने वाले अधिकांश लोग जहां पहाड से चढ़कर नीचे झरने में कूदते थे तो कुछ लोग झरने के बगल में स्थित पेड़ से झरने में कूदते थे वहीं आसपास कुछ लोग शराब सेवन करते हुए भी नजर आते थे।

विज्ञापन


दो दिन पहले बलौदाबाजार जिले में 40 फीट उंचाई से गिरकर एक युवक के गंभीर रूप से घायल हो जाने के बाद रायगढ़ पुलिस ने इसे गंभीरता लेते हुए तत्काल कल शाम केराझर-परसदा वाटरफाल पहुंचकर वहां नहा रहे लोगों को समझाईश देकर भगाया और वहां चेतावनी का बोर्ड लगा दिया गया है। साथ ही साथ यहां रोजाना पेट्रोलिंग करने की भी बात कही जा रही है।
विज्ञापन


इस मामले में खरसिया एसडीओपी प्रभात पटेल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देश पर हम आम नागरिकों से अपील करते हैं कि केराझर के वाटरफाल में कुछ लोग पहुंचकर उंचे पहाडियो से और पेड से पानी में कूदकर स्टंट करते हैं जो कि काफी खतरनाक है। इससे गंभीर चोट भी लग सकती है और किसी की जान भी जा सकती है। इस स्थल पर पुलिस व्यवस्था करके पेट्रोलिंग भी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed