Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Drone camera captured a picture of a group of 28 elephants roaming in the forest in Raigarh

Raigarh: जंगल में विचरण कर रहे 28 हाथियों के दल की ड्रोन कैमरे से सामने आई तस्वीर, आराम करते दिखे गजराज

Wed, 19 Feb 2025 07:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 19 Feb 2025 07:00 PM IST
सार

रायगढ़ जिले के जंगलों में विचरण कर रहे 28 हाथियों के दल का ड्रोन कैमरे का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में हाथियों का दल जंगल के मध्य एक जगह आराम करते हुए नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Drone camera captured a picture of a group of 28 elephants roaming in the forest in Raigarh
ड्रोन कैमरे से ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिले के जंगलों में विचरण कर रहे 28 हाथियों के दल का ड्रोन कैमरे का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में हाथियों का दल जंगल के मध्य एक जगह आराम करते हुए नजर आ रहा है। वन विभाग की टीम के अलावा हाथी मित्र दल के सदस्य लगातार हाथियों के दल पर निगरानी बनाये हुए आसपास के ग्रामीणों का सावधान रहने की अपील कर रहा है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के छाल रेंज के जंगलों में ही इन दिनों कुल 80 हाथी अलग-अलग दलों में अलग-अलग बीट में विचरण कर रहा है। हाथियों के इस दल में सर्वाधिक हाटी में 34 हाथी, ऐडु में 28, पुरूंगा में 10 के अलावा अलग-अलग बीट में हाथी की मौजूदगी है। बुधवार की सुबह ऐडु परिसर में विचरण कर रहे 28 हाथियों के एक दल का ड्रोन कैमरे का वीडियो सामने आया है। जिसमें हाथियों का यह दल जंगल के बीच में एक जगह पर आराम करते हुए नजर आ रहा है। वन विभाग की टीम के अलावा हाथी मित्र दल के सदस्य लगातार हाथियों के हर मूवमेंट पर नजर बनाये हुए है। साथ ही साथ हाथी प्रभावित गांव के ग्रामीणों को जंगल में हाथी विचरण करने की जानकारी देकर उन्हें सावधान रहने की अपील की जा रही है। 
विज्ञापन


पंचायत चुनाव को लेकर विभाग मुस्तैद
रायगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आगामी दिनों में होनें वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे और तीसरे चरण को देखते हुए हाथी प्रभावित गांवो में वन विभाग के अलावा हाथी मित्र दल के सदस्य सुरक्षा की दृष्टि के मद्देनजर पूरी तरह मुस्तैद होकर काम कर रही है। विभाग ड्रोन कैमरे की मदद से हाथियों का हर मूवमेंट ट्रैक कर ग्रामीणों को बताया जा रहा है। साथ ही साथ हाथी प्रभावित गांव में दल बनाकर निगरानी की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


छाल परिक्षेत्र 
1-परिसर - हाटी।कक्ष क्रमांक -562 rf(शिकारी रोड) जंगल में 34 हाथियों का दल विचरण कर रहा है कृपया रात्रि में हाटी पुरुंगा कच्ची एवं पक्की मार्ग पर आवागमन ना करें 
2- परिसर -ऐडू।479pf(डंबोरा पतरा) में 28 हाथियों का दल विचरण कर रहा है कृपया रात्रि में बोजिया पुसल्दा कच्ची मार्ग एवं पुसल्दा खेदापाली मार्ग पर आवागमन ना करें 
3- परिसर -पुरूंगा कक्ष क्रमांक -563rf,561pf 564rf में क्रमशः 08,01,01 हाथियों का दल विचरण कर रहा है कृपया रात्रि में हाटी जामपाली कच्ची मार्ग ,बेहरामार जामपाली कच्ची मार्ग ,पुरुंगा कोकदार, तेंदूमूडी कच्ची मार्ग पर आवागमन ना करें 

4- परिसर - छाल। कक्ष क्रमांक 512 rf(राजाआटा) जंगल में 02 हाथियों का दल विचरण कर रहा है कृपया रात्रि में वन मार्ग पर आवागमन ना करें 
5- परिसर -बोजिया। कक्ष क्रमांक -514rf,516rf(झूनगाबेवरा,गाडाडटी जंगल) में क्रमशः 1-1 हाथी विचरण कर रहा है कृपया रात्रि में औरानारा बोजिया पक्की मार्ग,कांसाबहर गडाईनबहरी औरानारा मार्ग पर आवागमन ना करें 
6- परिसर -कुडेकेला।कक्ष क्रमांक -539pf(बांसबाडी) जंगल में 01 हाथी विचरण कर रहा है कृपया रात्रि में कुडेकेला बांसाझार मार्ग पर आवागमन ना करें 
7-परिसर- बनहर कक्ष क्रमांक - 524rf (झापीनाला) जंगल में 01 हाथी विचरण कर रहा है कृपया रात्रि में औरानारा बनहर मार्ग पर आवागमन ना करें 
8-परिसर -लोटान,कक्ष क्रमांक- 496rf(धूवापहरी) जंगल में 01हाथी विचरण कर रहा है कृपया रात्रि में बोजिया सिंघीझाप मार्ग पर आवागमन ना  करें 
8-परिसर - बेहरामार।कक्ष क्रमांक -549pf(लामीदेर) जंगल में 01 हाथी विचरण कर रहा है कृपया रात्रि में वन मार्ग पर आवागमन ना करें।
नोट - (1) -किसी भी कार्य हेतु जंगल कि ओर ना जाए 
(2)- हाथी विचरण क्षेत्र में वन मार्ग पर आवागमन ना करें
(3)- हाथी दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed