{"_id":"67dfa57112cc2d38c30e3775","slug":"driver-died-after-falling-from-a-high-speed-tractor-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh News: शराब के नशे में तेज रफ्तार से दौड़ाया ट्रैक्टर, गिरकर चालक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh News: शराब के नशे में तेज रफ्तार से दौड़ाया ट्रैक्टर, गिरकर चालक की हुई मौत
Sun, 23 Mar 2025 11:38 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 23 Mar 2025 11:38 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर खेत की मेड से टकरा जाने से ट्रैक्टर से गिरकर चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर खेत की मेड से टकरा जाने से ट्रैक्टर से गिरकर चालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम माझीआमा निवासी पुरन साय पैकरा ने लैलूंगा थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि वह समलेश्वरी स्टोन क्रेशर में मुंशी का कार्य करता है। वहीं, गंगाधर माझी स्टोन क्रेशर में चौकीदार का काम करता है। कल क्रेशर बंद था, इसी दौरान रात 11 बजे के आसपास गंगाधर माझी शराब के नशे में ट्रेक्टर को बिना बताये लेकर चला गया।
विज्ञापन
इस दौरान जब वह ग्राम पाकरगांव मेन रोड़ के पास पहुंचा ही था कि खेत मेड से टकरा कर ट्रैक्टर से गिर गया। इस दौरान उसके सिर में गंभीर चोट आई, जिस वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जाम में जुटी है।
विज्ञापन