{"_id":"678e4c95ccaa80151d011f36","slug":"district-level-drug-disposal-committee-destroyed-a-large-amount-of-narcotics-in-raigarh-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति ने बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों को किया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति ने बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों को किया नष्ट
Mon, 20 Jan 2025 06:46 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 20 Jan 2025 06:46 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आज जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति ने एनडीपीएस मामलों में जब्त मादक पदार्थ कई क्विंटल गांजा के अलावा नशीला सिरफ, टेबलेट और इंजेक्शन को एक कंपनी के फर्नेस में जलाकर नष्ट किया है।
विज्ञापन
मादक पदार्थों को किया नष्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आज जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति ने एनडीपीएस मामलों में जब्त मादक पदार्थ कई क्विंटल गांजा के अलावा नशीला सिरफ, टेबलेट और इंजेक्शन को एक कंपनी के फर्नेस में जलाकर नष्ट किया है। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के निपटान के लिए गठित जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति ने रायगढ़ जिले में जब्त किए गए मादक पदार्थों को विधिवत नष्ट किया। समिति द्वारा विभिन्न थानों में जब्त मादक पदार्थों का भौतिक सत्यापन कर उन्हें नष्ट करने की प्रक्रिया पूर्ण की गई।
विज्ञापन
जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 25 मामलों में जब्त मादक पदार्थों में 422.259 किलोग्राम गांजा, 1132 नग सिरप, 1425 नग टेबलेट कैप्सूल और 44 नग इंजेक्शन एम्पुल शामिल थे। क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी से अनुमति लेकर इन सभी मादक पदार्थों को आज 20 जनवरी को एमएसपी स्टील एंड पॉवर लिमिटेड, जामगांव की भट्ठी (फर्नेस) में जलाकर नष्ट किया गया।
विज्ञापन
इस प्रक्रिया की निगरानी जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति के अध्यक्ष एवं पुलिस अधीक्षक रायगढ़ दिव्यांग पटेल ने की। उनके साथ समिति के सदस्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़ आकाश मरकाम, सहायक आयुक्त आबकारी क्रिस्टोफर खलखो तथा नगर पुलिस अधीक्षक रायगढ़ आकाश शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक उत्तम प्रताप सिंह, निरीक्षक प्रशांत राव, थाना प्रभारी चक्रधरनगर और पंचों की उपस्थिति रही।
विज्ञापन